पटेल अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह अहमदाबाद अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एयूडीए) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटले का कारीबी भी माना जाता है। आनंदीबेन पटले भी घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ती थीं। भूपेंद्र पटेल 2017 में ही पहली बार विधायक बने और पहले ही कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने कहा, ”मैं सबसे पहले माननीय नरेंद्र भाई, नड्डा जी और शाह जी का आभार व्यक्त करता हूं। गुजरात प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी तहे दिल से धन्यवाद। मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे तोड़े बिना विकास के काम को आगे बढ़ाऊंगा और संगठन के काम को आगे बढ़ाऊंगा।
गुजरात का नया मुख्यमंत्री को चुना गया है। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। भूपेंद्र भाई रजनीकान्त पटेल ने विधानसभा चुनाव 2017 में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट सीट से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को हराया था। एक दिन पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दिया था। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को नए सीएम का चुनाव विधायक दल की बैठक में किया गया है। नए मुख्यमंत्री के विधायक दल द्वारा चुने जाने की जानकारी मुख्य पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है।
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार जताता हूं। विकास के जो काम बाकी हैं, उन्हें बिना रुके आगे बढ़ाएंगे। हम संगठन को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
भूपेन्द्र के नेतृत्व में मिलेगी जीत
भूपेन्द्र पटेल के सीएम चुने जाने के बाद पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने कहा- भूपेंद्र पटेल सक्षम हैं। हमें विश्वास है कि भाजपा उनके नेतृत्व में राज्य में आगामी चुनाव जीतेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है, बहुत अच्छा निर्णय हुआ है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा- हम शाम 6 बजे राजभवन जाएंगे। गुजरात के नए सीएम की नियुक्ति के संबंध में हम राज्यपाल से मिलेंगे।
पाटीदार समाज से आते हैं भूपेन्द्र पटेल
भूपेन्द्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी पटेल की सीट घाटलोडिया सीट से विधायक हैं भूपेन्द्र पटेल। भूपेन्द्र पटेल आनंदी बेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। 2017 के चुनाव में शशिकांत पटेल को रिकॉर्ड 1 लाख 17 हजार वोटों से हराया था। यह इस चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी जीत थी।
संघ के भी करीबी
भूपेन्द्र पटेल संघ के भी करीबी माने जाते हैं। भाजपा में वो कई जिम्मेदारियां को निभा चुके हैं। विजय रुपाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
पार्टी ऑफिस में हुई विधायक दल की मीटिंग
विजय रुपाणी के इस्तीफा के बाद गुजरात में नए सीएम के लिए रविवार को पार्टी दफ्तर में मंथन हुआ। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद पटेल, तरूण चुग नए नेता के चुनाव में मौजूद रहे।
ये नेता थे सीएम पद की रेस में
विजय रुपाणी के इस्तीफा के बाद कई नाम सीएम पद की रेस में शामिल हो गए थे कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल शामिल थे।





