Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

नकली प्रोटीन पाऊडर का मास्टर पकड़ाया-मोहम्मद सरताज खान,मुंह पर सिर्फ अल्लाह, दीन, ईमान,हज,100₹ का नकली पाउडर 1500₹ किलो में

बॉडी बिल्डिंग और सेहत के शौकीनों के लिए बुरी खबर,जमकर बिक रहा है नकली प्रोटीन पाउडर।

मेरठ में नकली प्रोटीन के मामले में एसटीएफ 15 कुंतल माल बरामद कर चुकी है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख है। आरोपित आन डिमांड सप्लाई कर रहे थे। पूरे देश से उनको आडर मिल रहे थे। शनिवार को गिरफ्तार सरताज को जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य दो आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

देशभर से आते थे आर्डर

शुक्रवार रात एसटीएफ ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लिसाड़ी रोड ट्यूबवेल तिराहे के पास स्थित दुकान से नकली प्रोटीन बरामद किया था। टीम ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शकूर नगर निवासी सरताज को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि आन डिमांड भी माल सप्लाई किया जा रहा था। देश भर से उसके पास आर्डर आते थे। वह नकली प्रोटीन खैरनगर से खरीदता था। उनको डिब्बो, पालीथिन में पैक कर बेच देता था। दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भी उसका गोदाम है।

ऐसे होती थी सप्‍लाई

उसने बताया कि नकली स्टीकर और लबराडा कंपनी के प्रिंटिड पालीथिन बैग की सप्लाई कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट निवासी शाहजेब करता था, जबकि खाली डिब्बे, अन्य विदेशी कंपनियों के लेबल दिल्ली निवासी रोशन कुमार करता था। उसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मेरठ और दिल्ली से वह माल की सप्लाई दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड के साथ ही महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कर रहा था। दस साल से वह इस धंधे से जुड़ा हुआ है।

सौ रुपये का माल 15 सौ में बेच रहा था

पूछताछ में सरताज ने बताया कि वह खैरनगर और दिल्ली से नकली प्रोटीन सौ रुपये किलो में खरीदकर 15 सौ रुपये में बेच रहा था। इसके बाद वहीं माल दुकानों और अन्य जगहों पर हजारों की कीमत में बेचा जाता था। एसटीएफ सीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर मेरठ और दिल्ली से करीब 15 कुंतल माल बरामद हुआ है। उसके दोनों अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। सरताज पहली बार गिरफ्तर में आया है।

ये माल हुआ बरामद

15 कुंतल प्रोटीन खुला और पैक

एक लैपटाप

एक मोबाइल

एक स्टीकर प्रिंटर

मैन्यूफैक्च्‍यूरिंग स्टीकर रोल

डिब्बों पर लगाने वाली रोल, डिब्बों के अंदर लने वाली सील ढक्कन

25 कट्टे, प्रति कट्टे में 150 लबराडा कंपनी के बैग

छह सौ डिब्बे विभिन्न कंपनियों के लेबल लगे हुए

ढक्कन के नीचे लगने वाली मशीन

एक हाट गन

ढक्कन पर सील लगाने वाली मशीन

एक फ्लेवर की शीशी

दो सौ विदेशी कंपनियों के खाली प्रिंटिंग बैग

34 खाली डिब्बे लेबल लगे हुए बिना ढक्कन के

Leave a Reply