Monday, April 20, 2026
Uncategorized

आदिवासी बहनों के बलात्कारी मोहम्मद रहमान को गोली मारी,मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख और फारूक रहमान पहले गिरफ्तार

असम के कोकराझार में आदिवासी नाबालिग बहनों से रेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपितों में से एक फारूक रहमान ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोकराझार के एसपी थुबे प्रतीक विजय कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि रहमान ने पुलिस को कहा कि वह एक मोबाइल फोन की बरामदगी में मदद करेगा। जब गुरुवार (17 जून 2021) को उसे मौके पर ले जाया गया तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रहमान ने जहाँ मोबाइल फोन होने की बात कही थी, असल में वहाँ एक धारदार हथियार छिपाया गया था। इसकी सहायता से उसने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की। मजबूरी में पुलिस को रहमान पर गोली चलनी पड़ी।

ज्ञात हो कि असम के कोकराझार जिले में दो आदिवासी नाबालिग बहनों की पेड़ से टँगी लाश हुई लाश मिली थी। बलात्कार के बाद इनकी हत्या की गई थी और फिर उनकी लाश को पेड़ से लटका दिया गया था। मामले के मुख्य आरोपितों मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख और फारूक रहमान सहित सभी 7 को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है।

पिछले सप्ताह अभ्याकुती गाँव के पास जंगल में नाबालिग बहनों की लाश मिलने के बाद उनके परिवार ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। हालाँकि पुलिस शुरुआत में इसे सुसाइड का मामला मान रही थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद एसपी थुबे प्रतीक विजय कुमार ने बताया था कि दोनों लड़कियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। लेकिन मामले में गिरफ्तार किए गए सात लोगों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म और उन्हें जान से मारने की बात कबूल कर ली थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नए खुद ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी थी और इस बलात्कार और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए असम पुलिस की सराहना भी की थी।

इस वीभत्स अपराध में गिरफ्तार सभी आरोपित 19 से 27 साल के हैं। इनकी पहचान मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख, फारुक रहमान, हनीफ़ शेख, जहानुर इस्लाम, मो. अतब अली और संकार्डे बर्मन के रूप में हुई है। एसपी ने बताया था कि आरोपितों ने अपने कबूलनामे में कहा है कि वे दोनों लड़कियों को जानते थे। जहाँ लड़कियों का परिवार रहता है, उससे सटे इलाकों के ही आरोपित भी रहने वाले हैं।

Leave a Reply