Wednesday, April 22, 2026
Uncategorized

नकली पत्रकारों का समूह पकड़ाया,सूची देखिये,गिनती जारी है

पत्रकारिता की धौंस दिखाकर लोगों को ब्लेकमेल कर रुपए वसूलने वाली फर्जी पत्रकार गैंग के एक गुर्गे को मदन महल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधारताल निवासी देवेन्द्र यादव को गुरुवार रात हिरासत में लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके पहले पुलिस मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वीडियो किया था वायरल, आठ एफआईआर: मदन महल थाना क्षेत्र में फर्जी पत्रकारों की एक गैंग एक घर में घुसी थी। जहां मौजूद महिलाओं पर देह व्यापार का आरोप लगाते हुए गैंग ने एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। मामले में महिला ने आरोपितों के खिलाफ मदन महल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद इस गैंग के एक के बाद एक कई कारनामे सामने आने लगे। प्रत्येक शिकायत पर गैंग के गुर्गों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। आरोपितों पर मदन महल थाने समेत, गढ़ा, तिलवारा और ग्वारीघाट थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए।

यह हो चुके हैं गिरफ्तार: पुलिस के अनुसार फर्जी पत्रकारों पर दर्ज आठ आपराधिक मामलो में अब तक संतोष जैन, पंकज गुप्ता, विवेक मिश्रा, जेपी सिंह, अंकित श्रीवास्तव, बादल पटेल, दिलीप थोरात, प्रेम सिंह लोधी, कोमल पटेल, अमन चौबे, तुलसीराम अवस्थी, आशीष अग्रवाल, कपिल दुबे, तनु श्रीवास्तव पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। मामला दर्ज होने की जानकारी लगने के बाद देवेन्द्र शहर से भाग निकला था। उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर में फरारी काटी।

यह आरोपित है फरार: मामले में अर्पित ठाकुर, शैलेन्द्र गौतम, भारती गौतम उर्फ मोना, चन्द्रवती गौतम, रवि बेन, गौरव सोनी, विकास सराफ, दीपक मिश्रा और संदीप तिवारी अब भी फरार है। पुलिस उक्त सभी आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply