Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

दो बच्चों की मां की इज्जत लूटता रहा मेहताब,फेसबुक पर सेक्युलर और ईमानदार बनकर दोस्ती की थी

राजधानी शिमला में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिये दोस्ती कर उत्तर प्रदेश के एक युवक ने पीडि़ता को दुष्कर्म का शिकार बनाया। शिमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिमला में कारपेंटर का काम करता है औैर उत्तर प्रदेश के शामली का मूल निवासी है। वहीं पीडि़ता मूलत: सिरमौर जिला की है और मौजूदा समय में शिमला के उपनगर संजौली में रह रही है।

पीडि़ता की उम्र 27 वर्ष है और वह दो बच्चों की मां है। मामले के अनुसार कुछ समय पहले पीडि़ता की फेसबुक के जरिये उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मेहताब (24) से दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। आरोपी ने पीडि़ता को बताया कि वह शिमला में कारपेंटर का काम करता है और फिनगास्क इस्टेट में रह रहा है। पीडि़ता के अनुसार तीन माह पहले शहर के कालीबाड़ी मंदिर में मेहताब उससे मिलने आया। इसके बाद मेहताब उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरस्ती कर रहा है। एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपी उस पर हाथ उठा रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने रविवार को बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कारपेंटर का काम करता है। उसके विरुद्ध सदर थाना में आईपीसी की धाराओं 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply