दिग्विजय सिंह इन दिनों खरगोन और बुरहानपुर के दौरे के निमाड़ क्षेत्र में हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान इशारे ही इशारे में यह कहते नजर आए कि अब किसी युवा को मुख्यमंत्री के रूप में वह देखना चाहते हैं। उनके इस दौरे में अरुण यादव भी उनके साथ मौजूद थे। उनके इस बयान पर राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इशारों इशारों में कहा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कोई युवा होना चाहिए। निजी प्रवास पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को खंडवा जिले के ग्राम भोजा खेड़ी में कुछ ग्रामीणों ने दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए आमंत्रित किया था।
युवा को मिलना चाहिए सीएम बनने का मौका: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह जब दरगाह पर चादर चढ़ाकर निकलने लगे तो एक कार्यकर्ता ने कहा कि ‘राजा साहब’ के लिए दुआ करें कि वह फिर मुख्यमंत्री बन जाए। जिस पर दिग्विजय सिंह कहते नजर आए कि अब किसी युवा को मौका मिलना चाहिए, जो हमारे साथ हैं। तभी सभी ठहाके लगाने लगे और अरुण यादव भी हंसते नजर आए।
बयान से ‘कमलनाथ पर कटाक्ष’
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच की अनबन किसी से छुपी नहीं है। दोनों ही दिग्गज नेता अपने अपने बयानों को लेकर चर्चा रहते हैं। इसी बीच दिग्विजय सिंह का यह बयान की अब किसी युवा को मुख्यमंत्री के तौर पर मौका दिया जाना चाहिए। इसके सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। इस बयान से सीधे तौर पर यह कहा जा सकता है कि वह अरुण यादव के पक्ष में नजर आ रहे हैं। क्योंकि जिस समय उन्होंने यह बयान दिया उस समय उनके साथ अरुण यादव भी मौजूद थे। दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अब किसी युवा को मुख्यमंत्री के तौर पर मौका देना चाहिए, जो इस समय उनके साथ हैं।





