Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

नही कोई संविधान, मानेंगे सिर्फ क़ुरान

गुजरात के अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट मामले में स्पेशल कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा का ऐलान कर दिया। कोर्ट ने 49 में से 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है जबकि 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में 70 मिनट में 21 बम धमाके हुए थे।
संविधान नही कुरान मानेगा आतंकी सफदर: अहमदाबाद ब्लास्ट का मास्टरमाइंड सफदर नागौरी को भी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। सफदर नागौरी अभी भोपाल की केंद्रीय जेल में बंद है। जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि नागौरी को फांसी की सजा सुनाई गई तो उसने जेल के अधिकारियों से कहा कि वह संविधान को नहीं मानता है, बल्कि वह कुरान को मानता है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जब उसे 5 साल पहले भोपाल जेल में शिफ्ट किया गया था तब भी वह जेल के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को धमकी देता था और कहता था कि वो उनका आदेश नहीं मानेगा। नागौरी को अलग बैरक में रखा जाता था और कई बार वो याचिका दाखिल कर चुका है कि उसे भोपाल जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए।

अधिकारियों को धमकाता था आतंकी: भोपाल जेल में बंद आतंकवादी सफदर नागौरी कई बार जेल के अधिकारियों को धमकी देते हुए कहता था कि उसके लोग भारत के सभी जेलों में घुस चुके हैं और जेलों का कायाकल्प कर देंगे। सफदर नागौरी आतंकवादी संगठन सिमी का राष्ट्रीय महासचिव भी रहा है और नागौरी ने कई बार जेल से भागने का भी प्रयास किया था।

Leave a Reply