आगरा. उत्तरप्रदेश के आगरा में आरबीएस कॉलेज के बिचपुरी परिसर में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में तीनों कश्मीरी छात्र गिरफ्तार किये गये थे। तीनों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य मिलने के बाद मुकदमे में देशद्रोह की धारा 124ए बढ़ाई गयी है। टी 20 विश्वकप में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने और पाकिस्तान के समर्थन नारेबाजी करने वाले 3 कश्मीरी छात्रों को कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच कुछ लोगों ने उन छात्रों पर पुलिस अभिरक्षा में हमला कर दिया और उनको चाटे मारे। इन तीनों कश्मीरियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के आरबीएस कॉलेज के बिचपुरी परिसर में गुरूवार को 3 छात्रों को सुनवाई के लिये सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जैसे ही तीनों छात्रों को लेकर पुलिस बाहर आयी। वहां मौजूद कुछ लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तभी भारत माता का जयकारा लगाते हुए भीड़ में शामिल लोगों ने कश्मीरी छात्रों को थप्पड़ मार दिये। यह सब देखकर पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई और इनायत अल्ताफ शेख, अरशद युसूफ और शौकत अहमद गनी नाम छात्रों को आनन-फानन में पुलिस जीप में बैठाकर जेल ले गयी। हंगामा करने वाले लोगों ने पुलिस जीप के पीछे दौड़ भी लगाई।
इस केस के संबंध में जानकारी हुए जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि जगदीशपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 124ए, 153ए, 1बी सूचना प्रौद्यौगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66एफ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है उनका मानना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Mnsnews > Uncategorized > गद्दार,नमकहराम…इनायत अल्ताफ शेख, अरशद युसूफ और शौकत अहमद गनी को जनता ने पीटा, पाकिस्तान जिंदाबाद कर रहे थे
गद्दार,नमकहराम…इनायत अल्ताफ शेख, अरशद युसूफ और शौकत अहमद गनी को जनता ने पीटा, पाकिस्तान जिंदाबाद कर रहे थे
You Might Also Like
दलित युवक को उल्टा टांग कर, मरने तक पीटा
August 22, 2026
फरीद अब्दुल को बड़ा भाई कहती थी,मिल गया नतीजा
August 19, 2026





