Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

गाय का मांस पैक करते पकड़ाए,12 रोहिंग्या मुसलमान

रोहंगिया मुसलमान

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पुलिस ने गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से कई टन गौ मांस बरामद हुआ है। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं और एक बिहार का मुसलमान है।

देहात पुलिस ने थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ मांस पकड़ा। नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री को किराए पर लेकर यहां ये काम किया जा रहा था। हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि जालंधर की सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर यहां काटा जा रहा था और विदेशों में एक्सपोर्ट हो रहा था। बड़ी मात्रा में गाय का मांस बरामद होने पर एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह ने भी फैक्ट्री का जायजा लिया और टीमों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कटा हुआ मांस लाकर की जाती थी पैकिंग
जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद कर भाग गया। पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में बिहार के युवक ने बताया कि वह दो दिन ही फैक्ट्री पहुंचा था। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है, जिसे यहां पैकिंग किया जाता है। यहां से मांस को अन्य राज्यों में भेजा जाता है।

पकड़े गए 13 युवकों की जांच जारी
गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक मांस मिला है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। जब उन्हें लोकेशन मिली तो पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ आदमपुर मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मांस से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। एसएचओ मंजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पकड़े गए 13 युवकों के बारे जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply