Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

ऐसी सुहागरात मनी,दूल्हे ने कान पकड़ लिया शादी के नाम से

बिजनाैर. नई-नवेली दुल्हन के पास दूल्हे काे भेजकर परिवार के लाेग अपने-अपने कमरों में जाकर साे गए लेकिन इसके बाद जाे कुछ हुआ उसे जानकर परिजन ही नहीं बल्कि पूरा गांव हैरान रह गया। सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने पति पर जानलेवा हमला बोला दिया और पति काे लहुलूहान कर सारे गहने समेट प्रेमी संग फरार हाे गई।
यह भी पढ़ें: अफसरों ने हड़प लिया हाइवे अधिग्रहण में मिला डेढ़ करोड़ का मुआवजा, कानूनगों समेत सात के खिलाफ मुकदमा
घटना बिजनाैर के गांव कुंडा खुर्द की है। यहां के रहने वाले एक युवक की शादी हरिद्वार की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। मंगलवार रात काे इनकी सुहागरात थी। घर में उत्सव जैसा माहाैल था। नई-नवेली दुल्हन के कमरे में दूल्हे काे भेजकर परिवार के लाेग भी साे गए। आधी रात को सुहाग की सेज पर ही दुल्हन ने पति के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से पति बेहाेश हाे गया और दुल्हन सारे गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हाे गई।

खून से लथपथ पति काे देर रात होश आई ताे उसने तुरंत दरवाजा खाेलकर परिजनाें काे पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीण भी इकट्ठा हाे गए। गांव पहुंची पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल की ताे पता चला कि घटना काे लुटेरी दुल्हन ने अंजाम दिया और पूरी प्लानिंग के साथ फरार हाे गई। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply