Friday, April 24, 2026
Uncategorized

सावधान इस महिला गैंग से

पुलिस कमिश्नर ने इस गैंग का खुलासा करते हुए महिला गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके साथ दो मासूम बच्चे भी हैं जो इनके गैंग में शामिल हैं. पता चला कि वैसे तो यह गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं, मगर इनका गैंग राजस्थान से लेकर अन्य प्रदेशों में भी सक्रिय है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इनके गैंग की और सदस्यों की तलाश की जा रही है.

होटल में 2000 रुपए में लिया है कमरा

पुलिस जांच में पता चला कि ये दिन भर सड़कों पर भीख मांगती थी और रात में घंटाघर स्थित आलीशान होटल में रहती थीं. इस होटल में एक कमरे का किराया ही रोजाना 2000 है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर जांच में जुट गई है और होटल मैनेजर को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. पता चला कि गैंग पिछले कई महीनों से कानपुर में सक्रिय है. ये अलग-अलग इलाकों में राहगीरों से पैसे मांगते हैं और एक साथ उनको घेर लेते हैं. हमेशा तैयार रहते हैं ताकि लोग आकर्षित हों और उन्हें पैसे दें और जो पैसे नहीं देते उनसे मारपीट भी करते हैं.

Leave a Reply