Thursday, April 23, 2026
Uncategorized

मां बेटी को दफनाया दिया नमक डाल कर,इश्क में आड़े आ रही थीं

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। जिले के बरेला में देवरानी ने अपनी ही जेठानी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारकर शवों में नमक डालकर जमीन में दफन कर दिया। दोनों ही देवरानी के अवैध संबंधों में अड़चन बन रहे थे इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया ।

पुलिस ने मंगलवार को दोनों की लाश जमीन खोदकर बाहर निकाली और हत्या के आरोप में देवरानी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके सनसनी फैली हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पूरा मामले की शुरुआत 27 सितंबर से हुई। पुलिस के अनुसार इस दिन बरेला में रहने वाली दीपा उर्फ बबली झारिया (40) और उसकी बेटी निशा झारिया (20) रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थीं। उनके घर में ताला लगा हुआ था।

वहीं बगल के घर में देवरानी मालती उर्फ सुहानी झारिया और उसके तीन छोटे बच्चे रहते हैं। बहन बबीता ने 28 सितंबर को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन पुलिस ने रिश्तेदारी में पता लगाने का बोलकर 30 सितंबर को पुलिस ने मां-बेटी की गुमशुदगी दर्ज की।

वारदात को ऐसे दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक देवरानी मालती का महंगवा निवासी संजू श्रीफाल से अवैध संबंध चल रहा था। दोनों एक दूसरे पति की गैरमौजूदगी चोरी छिपे मिला करते थे, लेकिन मालती के इस अफेयर की खबर उसकी जेठानी बबली व उसकी बेटी निशा को थी और दोनों ही इसका विरोध करते थे। यही कारण था कि मां-बेटी देवरानी और उसके प्रेमी की आंखों में खटकने लगे थे। बस फिर क्या मालती ने दोनों को रास्ते हटाने का प्लान बनाया।

आरोपी मालती के प्रेमी संजू ने दो दोस्त राजा व देवा को शामिल किया। मालती ने गहने बेचकर 45 हजार रुपए सुपारी दी थी। साजिश के तहत 27 सितंबर की शाम मालती ने ससुर को खाने में नींद की गोली खिला दी। संजू अपने दोस्तों के साथ शाम को ही आ गया। बबली और उसकी बेटी का गला घोंट कर मार डाला।

नमक डालकर जमीन में दफन किए शव

आरोपियों ने दोनों का शव चद्दर में बांधा और बाइक के बीच में रखकर तीनों रात में ही महगवां निकल गए जहां उन्होंने दोनों के शरीर से कपड़े उतारकर नमक डाल दफना दिया ताकि शव जल्द से जल्द मिट्टी में गल जाएं।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात में चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनो शवों को अगली कार्रवाई के लिए पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply