कन्वर्ट हुआ हिंदू कितना शैतान बन जाता है अपने धर्म और हिंदू महिलाओं के लिए इसका जीता जागता उदाहरण ये राजस्थान की घटना है!
हिंदू महिलाओं के 40000 ‘अश्लील’ Video, ‘सनातनियों की नीलामी’ ग्रुप… मनीष से कन्वर्ट हो मोइन खान बने कट्टरपंथी की घिनौनी करतूतें, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने एक बड़े ‘लव जिहाद’ गैंग का खुलासा करते हुए मोइन खान नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित मोइन खान के पास से हिंदू महिलाओं के करीब 40 हजार अश्लील Video मिले हैं। इनमें धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपित मनीष शर्मा मूल रूप से हिंदू था, जिसने बाद में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मोइन खान रख लिया था। वह कोटा के विज्ञान नगर का रहने वाला है और केवल 10वीं तक पढ़ा-लिखा है। वह एक दुकान पर काम करता था और साल 2021 में उसकी शादी हुई थी, जिससे उसका एक 4 साल का बच्चा भी है।
मोइन खान पिछले कई सालों से टेलीग्राम और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी संगठनों के संपर्क में था। उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध लगने पर बजरंग दल के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उस पर नजर रखना शुरू किया। जब उसका फोन चेक किया गया, तो उसमें हिंदू धार्मिक प्रतीकों के साथ लड़कियों के हजारों आपत्तिजनक वीडियो और अश्लील कंटेंट बरामद हुए।
राजस्थान के कोटा शहर से हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और शोषण का हैरान करने वाला मामला जब सामने आया है तब पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर मुख्य आरोपित मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया । आरोपित के पास से हिंदू लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक Video मिले हैं। वह सोशल मीडिया पर ग्रुप चलाकर इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।
अब पुलिस और खुफिया एजेंसियों का पूरा फोकस मोइन खान के मोबाइल से मिल रहे नए सुरागों पर है। मोइन के फोन से डिलीट किए गए डेटा और पाकिस्तान से आए 3 सीक्रेट ऑडियो ने हड़कंप मचा दिया है। इस खुलासे के बाद एक खतरनाक एजेंडा सामने आया है, जिसे ‘जिहाद अल अकबर’ का नाम दिया गया है। पुलिस अब इन कड़ियों को सिलसिलेवार तरीके से जोड़ने में जुटी है।
‘जिहाद अल अकबर‘ सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए चलाया जा रहा एक सुनियोजित डिजिटल एजेंडा है। मोइन खान के मोबाइल से मिले सीक्रेट ऑडियो के मुताबिक, इस खतरनाक साजिश को पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने तैयार किया है। ऑडियो में पाकिस्तानी शख्स दावा करता है कि वे लोग इस मिशन पर साल 1992 से काम कर रहे हैं।
पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर कार्रवाई की है। जाँच में सामने आया कि आरोपित ‘जिहाद अल अकबर’ के तहत हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के लिए निशाना बना रहा था। पुलिस अब इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन की गहनता से जाँच कर रही है।
‘मनीष शर्मा’ से ‘मोइन खान’ बनने का सच और ‘सनातनियों की नीलामी’ ग्रुप
पुलिस जाँच में आरोपित मोइन खान को लेकर खुलाया हुआ कि आरोपित का असली नाम ‘मनीष शर्मा’ था, जिसने धर्मांतरित होकर अपना मोइन खान रखा था। मोइन खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कॉर्ड पर ‘सनातनियों की नीलामी’ जैसे कई आपत्तिजनक ग्रुप बना रखे थे।
इन ग्रुप्स के जरिए वह हिंदू लड़कियों और महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फँसाता था। पुलिस को मोइन खान के फोन से कई ऐसे ऑडियो भी मिले हैं, जिनमें शादीशुदा महिलाओं के सिंदूर और मंगलसूत्र दिखाकर उनके Video बनाने की बात कही जा रही है।

पाकिस्तान से जुड़े तार और ‘जिहाद अल अकबर’ का खतरनाक एजेंडा
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, आरोपित मोइन खान पिछले कई सालों से पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के लगातार संपर्क में था। इस पूरे खेल के पीछे ‘जिहाद अल अकबर’ का एक बड़ा एजेंडा काम कर रहा था।

इसके तहत हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फँसाकर गर्भवती किया जाता था और फिर उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता था। हैरानी की बात यह है कि आरोपित खुद पहले हिंदू था, जिसका ब्रेनवॉश करके उसे इसी काम में लगाया गया था। कोटा की उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपित मोइन खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जब पाकिस्तान में नया-नया इंटरनेट आया था, तभी से इस ऑनलाइन साजिश का ताना-बाना बुना जा रहा है। इस मिशन को चलाने के लिए पाकिस्तान के हैंडलर्स खुद कभी सीधे सामने नहीं आते हैं। वे भारत में मौजूद अपने स्थानीय एजेंटों को टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कॉर्ड जैसे ऐप्स के जरिए गाइड करते हैं। इसके लिए बकायदा सीक्रेट ग्रुप और चैनल बनाए गए हैं, जहाँ से पूरा नेटवर्क चलता है।
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवाना और ईशनिंदा करवाना है। पाकिस्तानी हैंडलर्स फेक सोशल मीडिया आईडी का इस्तेमाल करके भारत की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं। इसके जरिए देश में हिंदुओं के अंदर ही हिंदू धर्म के प्रति नफरत का बीज बोने की कोशिश की जा रही है।
इसके अलावा, इस साजिश के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जैसे राष्ट्रहित में काम करने वाले संगठनों को भी निशाना बनाने का प्लान था। पाकिस्तानी आका सोशल मीडिया पर ‘इंटरफेथ डाटा’ यानी हिंदू-मुस्लिम से जुड़ा डेटा इकट्ठा करना चाहते हैं। उनका मकसद भारत के सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से तोड़ना और देश को आंतरिक रूप से कमजोर करना है।
लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… ‘जिहाद अल-अकबर’, के जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश कर रहे कट्टरपंथी !






