Wednesday, May 13, 2026
Uncategorized

ईसाई फिल्म कलाकार जोसेफ विजय बिना बहुमत फिर पहुंच गया,राज भवन,मुख्य मंत्री बनने,फिर वापस,सोनिया राहुल रोमन कैथोलिक ईसाई करेंगे समर्थन

तमिलनाडु में अब भी ‘विजय’ सरकार नहीं, राज्यपाल ने दूसरी बार लौटाया खाली हाथ: कहा- बहुमत साबित करने वाली MLAs की लिस्ट लाइए

तमिलनाडु में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी टीवीके यानी तमिलागा वेत्री कषगम सरकार बनाने का दावा करते हुए राज्यपाल से दो बार मिल चुकी है। लेकिन उसे निराशा हाथ लगी है।

दरअसल राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें बहुमत का आँकड़ा यानी 118 विधायकों का समर्थन पत्र लाने के लिए कहा है। राज्य में 234 विधानसभा सीटें है। टीवीके के पास 108 विधायक हैं। लेकिन विजय दो सीटों पर जीते हैं। इसलिए प्रभावी नंबर 107 हो गए। कॉन्ग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बाद ये आँकड़ा 112 पहुँचा है यानी बहुमत से 6 कम।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल ने टीवीके नेता विजय को 118 विधायकों का समर्थन पत्र लाने को कहा है। राज्यपाल ने कहा है कि टीवीके बहुमत के आँकड़े से अभी भी पीछे है और किसी भी शपथ से पहले 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि प्लीज 118 विधायकों के हस्ताक्षर के साथ वापस आएँ। साबित करें कि टीवीके के पास बहुमत है और इसके बाद ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र लेकर बुधवार (6 मई 2026) को राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस बीच वीसीके प्रमुख थिरुमवालवन ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि कि विजय को सरकार बनाने और फ्लोर टेस्ट का मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है।

Leave a Reply