Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

कुमार विश्वास ने फिर जारी की खतरे की चेतावनी: ये दुर्योधन बोना,ये आत्ममुग्ध बोना,देश के लिए खतरा….

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन के बाहर रविवार सुबह खालिस्तानी झंडे लगे होने की घटना सामने आने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है कि देश को उनकी ओर से दी गई चेतावनी को याद रखना चाहिए। कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश मेरी चेतावनी याद रखे। पंजाब के समय कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नजर है। मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूं।’

माना जा रहा ये ट्वीट ‘आप’ पर निशाना साधते हुए किया गया है। दरअसल हाल में पंजाब चुनाव से ठीक पहले कुमार विश्वास का एक बयान खूब चर्चित हुआ था जिसमें उन्होंने केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया। कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। यही नहीं, विश्वास ने ये भी दावा किया कि केजरीवाल ने कभी उनसे कहा था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र (खलिस्तान) का पहला पीएम बनेंगे।
हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी यहां जोर आजमाइश में लगी है। पार्टी हिमाचल प्रदेश में बड़ा दावेदार बनने की तैयारी में जुटी है।

हिमाचल विधान सभा के बाहर खालिस्तानी झंडा

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर रविवार सुबह खालिस्तानी झंडे लगे नजर आए थे। फिलहाल इस बात की जांच चल रही है कि ये झंडे किसने लगाए। विधानसभा की दीवारों पर भी खालिस्तान लिखा गया था। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये झंड़े किसने लगाए हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर इस बारे में पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply