Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

आम आदमी केजरीवाल की 3 दिन की हवाई यात्रा पर 45 लाख खर्च

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी AAP के चीफ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का गुजरात में चुनाव प्रचार अभियान पंजाब के खजाने पर भारी पड़ रहा है। एक आरटीआई से पता चला है कि 1 से 3 अप्रैल के बीच मान और केजरीवाल ने गुजरात का जो दौरा किया, उसके लिए किराए के विमान पर पंजाब सरकार का करीब 45 लाख रुपए खर्च हुआ है। वहीं, हिमाचल के दौरे में कितना पैसा खर्च हुआ, इसकी जानकारी आरटीआई से नहीं मिली है। बठिंडा के रहने वाले हरमिलाप सिंह ग्रेवाल ने पंजाब सरकार में आरटीआई देकर मान के गुजरात और हिमाचल दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा था।

rti on mann and kejriwal

इस आरटीआई के जवाब में पंजाब के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया है कि 1 से 3 अप्रैल तक भगवंत मान ने किराए पर हेलीकॉप्टर लिया। इसके एवज में विभाग को 4485967 रुपए का बिल मिला। हिमाचल के दौरे के बारे में जवाब दिया गया है कि मान ने 6 अप्रैल को दौरा किया था, लेकिन इसके खर्च का पता नहीं है। बता दें कि दोनों ही राज्यों में मान के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी गए थे। ये चुनाव प्रचार पार्टी का था, लेकिन पंजाब सरकार को जनता पर लगाए गए टैक्स से हासिल रकम से मान और केजरीवाल के बिल को चुकाना होगा।

bhagwant mann and kejriwal

गुजरात में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भगवंत मान और केजरीवाल ने वहां आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। खास बात ये कि सत्ता में आने से पहले भगवंत मान लगातार उस समय सीएम रहे चरणजीत सिंह चन्नी का उपहास इस वजह से करते थे, क्योंकि चन्नी सरकारी हेलीकॉप्टर से पंजाब में जगह-जगह जाते थे। अब मान खुद निजी हेलीकॉप्टर किराए पर ले रहे हैं, लेकिन उसका बिल पंजाब सरकार को भरना पड़ रहा है।

Leave a Reply