Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चालू है,दाऊद की 100 करोड़ की बिल्डिंग मिट्टी में मिलाई

लखनऊः योगी सरकार में अवैध निर्माण और माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी है, जिसके चलते जिला प्रशासन का बुलडोजर लगातार रफ्तार पकड़े हुए है। वहीं अब बसपा के पूर्व सांसद दाऊद अहमद की 100 करोड़ की लागत से बन रही बहुमंजिला इमारत पर लखनऊ जिला प्रशासन ने रविवार सुबह कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की।

PunjabKesari

बता दें कि लखनऊ के रिवर बैंक कॉलोनी में यह अवैध निर्माण चल रहा था। लगातार नोटिस के बावजूद दाऊद अहमद ने अवैध निर्माण को नहीं गिरवाया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

PunjabKesari

जिलाधिकारी और लवीप्रा वीसी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर पूर्व संसद दाऊद अहमद व सिम्मी बनो के अवैद अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। अवैध अपार्टमेंट के ध्वस्तिकरण के निर्देश पहले ही दिए जा चूके थे।

PunjabKesari

दरअसल, दाउद अहमद ने बहुमंजिली इमारत में दर्जनों फ्लैट बना दिए थे। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने घोर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद दाऊद अहमद हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन कोई राहत न मिलने और नोटिस के खिलाफ कार्रवाई न करने पर धवस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

PunjabKesari

फ़िलहाल मौके पर लखनऊ जिला प्रशासन की टीम व पुलिस मुस्तैद है।

Leave a Reply