एक 32 वर्षीय मॉडल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जुहू स्थित फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया है। इस मॉडल के ऊपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक इस मॉडल ने अपने रैकेट में टीवी एक्टर्स और मॉडल्स को शामिल किया हुआ था। वहीं इस दौरान दो अन्य अभिनेत्रियों को छुड़ाया भी गया।
चार लाख में तय हुआ था सौदा
बताया जाता है कि छापे के दौरान जिन मॉडल और अभिनेत्री को बचाया गया है वो एक प्रॉमिनेंट एंटरटेनमेंट चैनल के साथ काम कर चुकी है। इसके अलावा वह एक साबुन का विज्ञापन भी कर चुकी है। इस एक्टर को सेक्स रैकेट में 4 लाख रुपए की रकम देकर साइन किया गया था। क्राइम ब्रांच को जब इस बारे में सूचना मिली तो उसने छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं टॉप मॉडल और अभिनेत्री, 2 घंटे का चार्ज 2 लाख रुपये
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद थी। इसलिए वह इस धंधे में आईं।
टॉप मॉडल और अभिनेत्री सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं
दो घंटे का दो लाख रुपये रेट फिक्स किया था
क्राइम ब्रांच ने प्लान बनाकर किया गिरफ्तार
पॉर्न केस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, इस बीच सेक्स रैकेट का शुक्रवार को एक बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी अभिनेत्री को जुहू के एक पांच सितारा होटल से पकड़ा। हालांकि जांच टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार नहीं दिखाया, बल्कि रेस्क्यू बताया है। इस केस में ईशा खान नामक एक महिला दलाल को अरेस्ट दिखाया गया है।
सीनियर इंस्पेक्टर मनीष श्रीधनकर ने बताया कि पूछताछ में ईशा खान ने बताया कि वह इस सेक्स रैकेट को पिछले कई साल से चला रही थी। डीसीपी दत्ता नलावडे को किसी ने जब ईशा खान के बारे में टिप दी, तो उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया।
क्राइम ब्रांच ने ऐसे बनाया प्लान
फौरन ईशा खान से क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर कॉल किया। कहा, कि मेरे और मेरे दोस्त को टॉप मॉडल्स चाहिए हैं। ईशा खान ने कई फोटो वॉट्सऐप पर भेजे। क्राइम ब्रांच अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए। इनमें एक ने कई विज्ञापनों में काम किया है और दूसरी ने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है।
दो घंटे का दो लाख रुपये रेट फिक्स किया था
ईशा खान ने प्रति लड़की का दो घंटे का दो लाख रुपये का सौदा तय किया। इन दो लाख रुपये में खान को 50 हजार रुपये दिए जाने की बात थी, जबकि जिन दो लड़कियों को सेलेक्ट किया गया था, ग्राहकों से मिली रकम से उन्हें डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ईशा खान द्वारा दिए जाते।
क्राइम ब्रांच ने मॉडल एक्ट्रेस समेत दलाल को किया अरेस्ट
फर्जी ग्राहक बने क्राइम ब्रांच अधिकारी ने सौदे के लिए हां कर दी। जुहू का होटल भी बुक करा दिया गया। गुरुवार रात जैसे ही महिला दलाल और मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।
पूछताछ में क्या बोलीं मॉडल और एक्ट्रेस?
मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण विज्ञापनों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद थी। इसलिए वह इस धंधे में आईं।





