Monday, July 14, 2025
Uncategorized

BREAKING NEWS : कमलनाथ 60 लोगो की कांग्रेस कमिटी के पक्ष में,दिग्विजय सिंह की फील्डिंग बेटा जयवर्धन सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष,नाथ नही चाहते कोई कार्यकारी अध्यक्ष

कमलनाथ जल्दी ही नई कार्यसमिति का गठन चाहते हैं,कोई कार्यकारी अध्यक्ष नही,विगत बार के 3 थे,तीनो फेल हुए

मध्‍य प्रदेश में 15 माह के सत्ता सुख के बाद अपदस्थ हुई कांग्रेस अभी से चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी करने जा रही है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन स्तर पर तैयारियों की शुरुआत के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के बीच परिवारवाद की घुसपैठ शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ इसी माह कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं लेकिन पार्टी क्षत्रपों की महत्वाकांक्षा इसमें आड़े आने की खबर है।
इस जुगत में दिग्विजय सिंह
राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जुगत में हैं कि उनके पुत्र जयवर्धन को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिल जाए जबकि कमल नाथ इस पद को खत्‍म करने की तैयारी कर रहे हैं। कमल नाथ की नई टीम करीब 60 पदाधिकारियों की होगी। सूत्र बताते हैं कि इसमें आधे पदों की जिम्मेदारी युवा चेहरों को देने की कोशिश हो सकती है।
कार्यकारी अध्यक्ष का पद खत्‍म करना चाहते हैं कमल नाथ

कमल नाथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का पद इसलिए समाप्त करना चाहते हैं कि तीन में से दो कार्यकारी अध्यक्षों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सुरेंद्र चौधरी और रामनिवास रावत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए चुनाव हार गए थे। वहीं जीतू पटवारी चुनाव तो जीत गए लेकिन कमल नाथ के साथ संगठन में उनकी सहभागिता कम ही रही।
जयवर्धन को आगे बढ़ाने की कोशिश
इधर, दिग्विजय चाहते हैं कि युवा चेहरे के तौर पर जयवर्धन को मौका दिया जाए जिससे भविष्य में वह प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी कर सकें। जयवर्धन को कमल नाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। चूंकि कमल नाथ अपने पुत्र नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से सांसद बनवा चुके हैं इसलिए वे जयवर्धन को लेकर इन्कार करने की स्थिति में नहीं हैं।

 

Leave a Reply