यूपी एसटीएफ ने चित्रकूट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. मारा गया डकैत 5.5 लाख का इनामी था. डकैत गौरी यादव के पास से AK- 47 राइफल और तमाम असलहे बरामद हुए है. बताया जा रहा है कि यूपी और एमपी सरकार में इस डकैत पर इनाम घोषित है. बता दें कि गौरी यादव बीहड़ का इकलौता बड़ा डकैत था जिसपर साढ़े पांच लाख का इनाम घोषित होने के बाद अब वह कुख्यात ददुआ, ठोकिया, रागिया की श्रेणी का डकैत हो गया था.
गौरी यादव के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना पर एसटीएफ ने तलाश शुरू की. शनिवार देर एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई. एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक डकैत गोरी यादव के पास से एक AK- 47 राइफल और भारी मात्रा में असलह और कारतूस बरामद किया गया है. इनकी तलाश काफी दिनों से चल रही थी.
50 से ज्यादा मामले थे दर्ज
गौरी यादव पर यूपी और एमपी के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, फिरौती मांगने और सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गांव बेलहरी का निवासी है. जिसकी तलाश में यूपी और एमपी की पुलिस लंबे समय से लगी थी. कुख्यात डकैत गौरी यादव ने करीब बीस साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था. साल 2013 में दिल्ली पुलिस के दारोगा की हत्या के बाद वह सुर्खियों में आया था.
Mnsnews > Uncategorized > BREAKING ENCOUNTER NEWS: साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत छलनी,50 से ज्यादा कांड,AK47 बरामद
You Might Also Like
ऐसे होता है कानून का दुरुपयोग,मुआवजे का खेल
September 26, 2026
क्यों पड़े हैं ये सारे ज्ञानेश कुमार के पीछे,जानिए सच
September 25, 2026
280 काफ़िर मार दिए,बोले इस्लामिक जिहादी
September 25, 2026





