Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

जो सोच नही सकते थे पहले के मुख्यमंत्री, अधिकारी, पुलिस,जज….,वो हुआ

प्रयागराज: मिट्टी में मिला फिर एक आलीशान मकान, 12 मार्च को था गृह प्रवेश; अतीक अहमद की मदद का आरोप

आरोप है कि माशूक उद्दीन माफिया अतीक अहमद का करीबी है और उसके गिरोह को फंडिंग का काम करता था. माशूक अहमद ग्राम प्रधान भी रह चुका है. सरकारी अमले ने तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन से इस आलीशान मकान को करीब सवा दो घंटे में मलबे में तब्दील कर दिया. यह आलीशान मकान हाल ही में बनाया गया था और अभी गृह प्रवेश भी नहीं हुआ था.

बुलडोजरों के जरिए जमींदोज कर दिया गया आलीशान मकान.

बुलडोजरों के जरिए जमींदोज कर दिया गया आलीशान मकान.

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में सरकारी अमले का एक्शन लगातार जारी है. आज लगातार चौथे दिन भी बुलडोजर से अतीक अहमद के करीबियों के घरों को तोड़ा जाएगा. सरकारी अमले ने शुक्रवार को ही माफिया अतीक अहमद के मददगार कहे जाने वाले माशूक उद्दीन के आलीशान आशियाने को बुलडोजरों के जरिए जमींदोज कर दिया. शहर से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर असरौली इलाके में 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में यह आलीशान मकान तकरीबन 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था.

माशूक और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आरोप है कि माशूक माफिया अतीक अहमद का करीबी है और उसके गिरोह को फंडिंग का काम करता था. माशूक अहमद ग्राम प्रधान भी रह चुका है. सरकारी अमले ने तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन से इस आलीशान मकान को करीब सवा दो घंटे में मलबे में तब्दील कर दिया. यह आलीशान मकान हाल ही में बनाया गया था और अभी गृह प्रवेश भी नहीं हुआ था. 12 मार्च को गृह प्रवेश की तैयारी थी.

माशूक उद्दीन ने बनवाया था आलीशान मकान.

आरोप है कि माशूक ने विकास प्राधिकरण से मंजूरी लिए बिना ही इस मकान का निर्माण किया था. इसका नक्शा पास नहीं कराया गया था. हालांकि, नक्शे के लिए आवेदन जरूर किया गया था, लेकिन प्राधिकरण ने उसे नामंजूर कर दिया था. प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक, पड़ोस में ही एयर फोर्स का ट्रांसमिशन और रडार स्टेशन है. इस वजह से एयरफोर्स ने इस मकान के निर्माण पर आपत्ति की थी, जिसके चलते माशूक के आवेदन को निरस्त कर दिया गया था.

Leave a Reply