Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

दुनिया का सबसे अनोखा चमत्कार, दुनिया का कोई वैज्ञानिक समझ नही पा रहा,आपके पास मोबाइल है तो पढे

यूपी के अलीगढ़ के जट्‌टारी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। 14 वर्षीय एक बच्चे के हाथ में जैसे ही कोई स्मार्ट फोन जा रहा है, वह पूरी तरह से रीसेट हो जा रहा है। जिससे मोबाइल का सारा डेटा और उनमें स्टोर की गई जानकारी गायब हो जा रही है और मोबाइल फिर से बिल्कुल नए जैसा हो जा रहा है।

जी हां, चौकिए मत यह घटना यह पूरी तरह से सच है जिसके बाद अलीगढ़ में इस बच्चे के घर पर मोबाइल लेकर लोगों की भीड़ लग रही है और लोग यह देखना चाह रहे हैं कि क्या वास्तव में ऐसा हो रहा है। ऐसा होने के बाद जब बच्चे के पिता ने उसकी जांच कराई तो जांच में सारी रिपोर्ट नार्मल आई ।

हुआ था 12 मई को पहली बार डाटा गायब

जट्‌टारी कस्बा के मुहाल्ला पालीवाल गली निवासी गौरव के 12 वर्षीय पुत्र अस्तित्व के हाथ में मोबाइल आने से वह अपने आप उसने से सारा डाटा गायब हो रहा है। पिता गौरव ने बताया कि 12 मई को उनके घर के सारे मोबाइल से अचानक ही डाटा अपने आप गायब होने लगा। जब वह अपने मोबाइल को लेकर कंपनी के सर्विस सेंटर पर गए। अपने मोबाइल के डाटा उड़ने के कारणों का पता नहीं चल सका और लगातार यह परेशानी आती रही। लेकिन मोबाइल स्टोर वाले भी इसका पता नहीं लगा सके।

सारे मामले का रक्षा बंधन पर हुआ खुलासा

गौरव ने बताया कि 22 अगस्त को उनकी पत्नी व बेटा अपने ननिहाल गया था। वहां उनकी पत्नी व ससुराल के सारे मोबाइल का डाटा उड़ गया। जिसके बाद उन्हें पता चला कि जो भी मोबाइल उनके बेटे के संपर्क में आ रहे हैं, उसमें इस तरह की परेशानी आ रही है। मोबाइल के डाटा के उड़ने के बारे में पता लगने पर उनके पैरों की नीचे से जमीन निकल गई गौरव ने बताया कि अब उनका अपने घर में मोबाइलों को रखना दूभर हो गया है। इसके साथ ही उन्हें अपने बेटे की चिंता भी सता रही है।

घर में कैद होकर रह गया अस्तित्व

इस घटना की जानकारी जैसे जैसे लोगों को होने लगी, लोग अब बच्चे के पास जाने से भी कतरा रहे हैं। यहां तक की डॉक्टरों ने जब इलेक्ट्रॉनिक बीपी मशीन पर बीपी को नापने की कोशिश की तो वह भी एरर दिखाती है। तथा बीपी को नहीं बताती है। वहीं अस्तित्व का कहना है कि उसके अपने शरीर में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव महसूस नहीं होता है।अचानक ही मोबाइल के उसके संपर्क में आने पर उसका डाटा गायब हो जाता है।

Leave a Reply