Tuesday, April 21, 2026
Uncategorized

रणवीर आलिया को नही हो पाए बाबा महाकाल के दर्शन,हिंदू संगठनों को कट्टर कहने वाले जाहिलो,सारा अली खान और अमृता सिंह को किसी ने नही रोका था

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उनके आने से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने के इरादे से विरोध करने महाकाल मंदिर के मुख्य और VVIP शंख द्वार पर पहुच कर जोरदार हंगामा कर दिया।

बजरंग दल कार्यकर्ता की उसी दौरान से हाथापाई हुई। जिसका एक विडिओ भी वाइरल हो गया।बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि वे बीफ खाते हैं। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है जिसके बाद  रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी तीनों उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंच गए।

पहले ही वीडियो वायरल कर दी जानकारी
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने सोसियल मीडिया पर विडिओ जारी कर कहा था उज्जैन महाकाल के दरबार मे पहुच रहे है। रणवीर और आलिया के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ हैं। शाम 6.30 बजे के करीब इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे, फिर यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुए। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की  दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी।आलिया भट्ट फिलहाल प्रेग्नेंट हैं।

नयी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को होगी रिलीज
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनी है। ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट 9 सितंबर को रिलीज होगा। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिम्पल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में रणबीर ने ‘शिवा’ और आलिया ने ‘ईशा’ का रोल प्ले किया है। अमिताभ बच्चन फिल्म में प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं नागार्जुन, हिस्ट्री का नॉलेज रखने वाले आर्कियोलॉजिस्ट अजय का रोल प्ले कर रहे हैं। मौनी के रोल का नाम है दामयंती।

जनवरी में सारा अली खान और अमृता सिंह
जनवरी 2022 में सारा अली खान, उनकी मां अमृता सिंह ने महाकाल के दर्शन किए थे। एक्ट्रेस यहां फिल्म लुका-छिपी-2 की शूटिंग के लिए आई थीं। सारा ने मां अमृता सिंह के साथ नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए थे। दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे भी कुछ देर बैठीं थी। उन्होंने मां के साथ ही महाकालेश्वर मंदिर कैंपस में स्थित सिद्धि विनायक गणेश, हनुमान और अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे।

2 दिन पहले कुंबले ने किए थे महाकाल के दर्शन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बॉलर अनिल कुंबले रविवार को उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन और गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन किया।
मंदिर के पुजारियों ने अनिल कुंबले को विधि-विधान से पूजा करवाई। कुंबले ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए।

प्रीति जिंटा नहीं कर सकी थीं पूजा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मई 2018 में उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। हालांकि, सलवार सूट में होने की वजह से वे गर्भगृह में जाकर महाकाल की पूजा-अर्चना नहीं कर सकी थीं। महाकाल के गर्भगृह में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद होने के वक्त महिलाएं केवल साड़ी पहनकर ही अंदर जा सकती हैं

Leave a Reply