एशिया कप के सुपर- 4 में कल भारत पाकिस्तान (India- Pakistan cricket match) से पांच विकेट से हार किया। भारत की इस हार से जहां भारतीय प्रशंसक निराश हो गए, वहीं नैनीताल में विवाद हो गया। जिसके बाद मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
भारत विरोधी लगाए नारे
दरअसल, नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बीती रात भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच (India- Pakistan cricket match) में पाकिस्तान की जीत के बाद जमकर राष्ट्र विरोधी नारे (anti national slogans) लगे। वहां मौजूद युवकों ने जब एक युवक को नारेबाजी करते सुना तो वह भी आपा खो बैठे। इस पर उन्होंने भारत विरोधी नारे लगा रहे युवक को पकड़ कर जमकर धुन दिया। साथ ही उसे कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
कोतवाली में भी हुआ जमकर हंगामा, कई लोग जुटे
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा था। देर रात पाकिस्तान की मैच जीतते ही गाड़ीपड़ाव क्षेत्र में एक युवक में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ ही भारत के विरोध में भी नारेबाजी कर रहा था। इस पर क्षेत्र में मौजूद युवकों ने नारेबाजी कर रहे युवक को पकड़ लिया और युवक की धुनाई कर दी। साथ ही आरोपित युवक को पकड़ कर कोतवाली ले गए। इस दौरान कोतवाली में भी लोगों का जमघट लग गया। कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में भी जमकर हंगामा चलता रहा।
उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है आरोपित युवक
एसएसआइ दीपक बिष्ट ने बताया कि लोगों द्वारा पकड़े गए युवक पर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने के आरोप लगाए हैं, मगर नारेबाजी करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि टांडा बादली संभल यूपी निवासी अब्दुल कयूम पुत्र अब्दुल रशीद के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।






