Tuesday, July 7, 2026
Uncategorized

जेल में बंद है मौलाना तौकीर जिसके आगे पालतू कुत्ते जैसे दुम हिलाते थे,कथित सेकुलर नेता दिल्ली तक,

उपद्रव क आरोपित मौलाना तौकीर रजा पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा है कि वह अब छटपटा रहा है। उसे और उसके करीबियों को न तो जमानत मिल रही और न ही उनकी संपत्ति बच रही है।
पुलिस प्रशासन की टीम ने नौ माह के भीतर मौलाना और उसके करीबियों की करी 145 करोड़ की संपत्ति को सीज और ध्वस्त कर दिया है।

ध्वस्त होने वाली संपत्ति में दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और तीन मैरिज लान हैं। इसके अलावा तमाम संपत्तियों को फ्रीज किया गया है अभी यह कार्रवाई जारी है। कानपुर के आई लव मुहम्मद प्रकरण की आड़ में मौलाना तौकीर रजा ने शहर में उपद्रव कराया था।

दंगाइयों ने न सिर्फ पुलिस पर हमला किया बल्कि, शहर में तोड़फोड़ और आगजनी का भी प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग के अलावा एसिड और पेट्रोल बम फेंके गए। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी। पुलिस ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे।
किसी तरह से भीड़ को काबू करने के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से कोतवाली, बारादरी, किला, कैंट और प्रेमनगर में 10 मुकदमे लिखे गए। दो अन्य मुकदमे सामान्य व्यक्तियों के शिकायती पत्र पर कोतवाल में दर्ज हुए। इसके बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा व उसके करीबियों की गिरफ्तारी शुरू की।

27 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर उसे फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। तब से वह वहीं पर है। पुलिस ने इस मामले में कुल 101 लोगों की गिरफ्तारी की और कुल 119 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में पेश की।

इसके बाद प्रशासन ने मौलाना तौकीर रजा व उसके सहयोगियों की अवैध संपत्ति को चिह्नित करना शुरू किया और करीब 145 करोड़ की अवैध संपत्ति को ध्वस्त और सीज किया गया।
सीज होने वाली संपत्ति में यह शामिल

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, प्रशासन की टीम ने मौलाना व उसके करीबियों की 50 दुकाने, एक होटल, पांच मैरिज लान, एक स्कूटी एजेंसी, एक सर्विस सेंटर, दो जिम, एक मोटर वायरिंग कारखाना, एक बर्फ फैक्ट्री और एक मकान को सीज किया। इसके अलावा दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और तीन मैरिज लान को ध्वस्त किया गया।

प्रशासन ने मौलाना व उसके करीबियों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त व सीज किया है। अभी तक करीब 145 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई की जा चुकी है

Leave a Reply