Sunday, July 5, 2026
Uncategorized

दिग्गी रसीद लेकर आ,पैसे ले जा अपने,दिग्विजय सिंह को मिला मुंह तोड़ जवाब,

 

कालनेमियों को यही जवाब देना होगा 👍

राघौगढ़ के राजा कांग्रेस के मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री #श्रीमान_दिग्विजय_सिंह_जी आप ने चेक द्वारा हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में एक लाख दस हजार रुपए का चंदा दिया था,, पहले आप ने चेक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पहुंचाया था सो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आपका चेक आपको वापस लोटा दिया था बाद में आप ने मंदिर में दिया था जिसकी रसीद शायद आपके पास है, आज मैंने टीवी चैनलों के माध्यम से सुना आपका बयान सुना आपके टीवी चैनलों पर कहते सुने गए मैंने श्रीराम मंदिर में चंदा दिया वह वापस लोटा दे नहीं तो कोर्ट जाऊंगा, मान्यवर कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी मैं श्रीराम जी का छोटा सा भक्त रामसिंह मकवाना गांव बेगन्दा तेहसील देपालपुर जिला इन्दौर म.प्र मोबाइल नं 9754578031 आपकी चंदे की राशि 110000 एक लाख दस हजार में लोटा रहा हूं कभी भी मेरे से चेक ले जा सकते हों ,
इन्दौर आवो तो मेरे मोबाइल नं 9754578031 पर फोन लगाकर चेक ले लेना या आपका पता भेज दिजिए मैं वहां पहुंचा दूंगा।।

किसी ओर की भी इच्छा हो लेने की तो रसीद ले आ जावे और रकम ले जावे

पूर्व में …

राम मंदिर के लिए 1.11 लाख दिए थे, वापस चाहता हूं’, दिग्विजय ने फिर बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, कहा-कोर्ट जाएंगे

Digvijaya Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दे दिया है, जिससे राजनीतिक हल्कों में सियासत गरमा गई है. उन्होंने राम मंदिर के लिए दिया हुआ अपना चंदा वापस मांगा है और इसके लिए कोर्ट तक जाने की बात कही है. इसके अलावा उन्होंने उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा निकालने की बात भी कही है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. वह कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो चर्चा में आ जाता है. वह भोपाल में महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भाजपा, आरएसएस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह राम मंदिर में चंदा चोरी और उज्जैन में भ्रष्टाचार को लेकर पदयात्रा करेंगे. यह यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक होगी, जो पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगी. बताया जा रहा है कि यह यात्रा दो अक्तूबर से शुरू होगी.
'राम मंदिर के लिए 1.11 लाख दिए थे, वापस चाहता हूं', दिग्विजय के बयान से भूचाल!
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर में दिया वापस मांगा
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि मैंने राम मंदिर के लिए एक लाख 11 हजार रुपए दान किए थे. मैं अपना दान वापस चाहता हूं, इसके लिए मैंने अयोध्या में केस करने का फैसला किया है. मैंने जो दान दिया था, उसका गबन हुआ है, उसे लूटा गया है. इसलिए वह पैसा मुझे वापस किया जाए, ताकि मैं उसे रामालया ट्रस्ट में जमा कर सकूं. मुझे पुलिस स्टेशन पर भरोसा नहीं है. पुलिस बीजेपी के कंट्रोल में है, इसलिए मैं वहां नहीं जाऊंगा. मैं कोर्ट जाऊंगा.
दिग्विजय सिंह ने एक लाख 11 हजार चंदा देने का किया दावा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगा गया. तब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए दान में दिए थे. मैंने एक लाख 11 हजार रुपए का चंदा दिया. मुझे लगा कि इनसे ज्यादा देना चाहिए. नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे यह पक्का करें कि दान की रकम ट्रस्ट में जमा हो जाए. हमने खुद इसे जमा किया और रसीद भी ली. हमने भगवान राम में आस्था और एक भव्य मंदिर की इच्छा के कारण दान दिया था.
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में चंपत राय भाग कर नागपुर गए और वहां प्रचारक बन गए. फिर विश्व हिंदू परिषद में आगे बढ़ते हैं. अशोक सिंघल जी ने साथ में ले लिया. इन्होंने फिर चंदा चालू कर दिया. फैसले के बाद ट्रस्ट बना और चंपत राय को उनका कर्ताधर्ता बना दिया. ट्रस्टी में कोई महात्मा या शंकराचार्य नहीं है.
दिग्विजय सिंह ने चंपत पर लगाए आरोप
दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंपत राय को ट्रस्ट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उन्होंने ₹10,000–₹15,000 की मासिक सैलरी पर कर्मचारी रखे. फिर भी रोजाना इकट्ठा होने वाले दान का 10% से 20% हिस्सा अक्सर कैश की गड्डियों के रूप में गायब हो जाता था. इसमें बैंक अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे. यह हमारी आस्था पर बहुत बड़ा आघात है.
‎दिग्विजय सिंह ने कहा कि तब से चंदा चोरी का सिलसिला शुरू हुआ है. हमने भी चंदा दिया. गांव-गांव से सिलाएं आई थीं आज तक उनका पता नहीं चला. ये लोगों में ब्रह्मा फैलाकर, धर्म को बेचकर, अपनी कमाई करते हैं और इस कमाई से वोट खरीदते हैं. विधायक खरीदने हैं, सांसद खरीदने हैं. यह खरीद हमारे चंदा से हो रही है. अब चंदा चोरी कौन कर रहा है.

Leave a Reply