मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से धर्मांतरण और यौन शोषण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सहेलियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर जबरन निकाह कर उनके साथ दरिंदगी की गई। इस पूरे लव जिहाद सिंडिकेट का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता बुर्का पहनकर अपने घर पहुंची, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए।
अशोकनगर में तीन नाबालिग सहेलियों का लव-जिहाद कर धर्मांतरण कराया गया
दोस्ती की आड़ में ‘लव जिहाद’ का सिंडिकेट
जानकारी अनुसार, मुख्य आरोपी अल्तामश खान ने पिपरई की एक 17 वर्षीय नाबालिग को मंडीदीप में अपने जाल में फंसाया था। आरोपी बीते 5 नवंबर 2025 को नाबालिग को पिपरई रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता का ब्रेनवाश कर उसे हिंदू से मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराया और जबरन निकाह कर लिया।
बकायदा प्लान बननाकर काम किया गया
जांच में सामने आया कि अल्तामश और उसके दो अन्य साथी आहत शेख और अरहान अली ने मिलकर एक सिंडिकेट की तरह काम किया। इन तीनों ने मिलकर पीड़िता और उसकी दो अन्य नाबालिग सहेलियों को भी अपना शिकार बनाया है।
भोपाल में बुर्का पहनाकर किया शोषण
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भोपाल ले जाने के बाद उन्हें लगातार बुर्का पहनने पर मजबूर किया गया। आरोपियों ने विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उनके साथ 10 से 15 बार शारीरिक संबंध बनाए। लड़कियों को डराया-धमकाया गया और उनकी पहचान पूरी तरह बदलने की कोशिश की गई। जब लड़कियां बुर्का पहनकर अपने मूल निवास पहुंचीं, तब परिजनों को इस साजिश का पता चला और मामला पुलिस तक पहुंचा।
एक्शन में आई पुलिस एफआईआर कर आरोपियों की तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पिपरई थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी अल्तामश खान, आहत शेख और अरहान अली सभी निवासी भोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।





