Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

ईसाई बनाने वाली गैंग पकड़ाई मध्य प्रदेश में

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही मोड़ स्वीपर बस्ती में धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रेरित कर रहे पॉच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल रही। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गय।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगाही मोड़ स्वीपर बस्ती में धर्म परिवर्तन कराने के लिए नाथन नायक, मीना नायक, अर्पित नायक, पिंकी सोनवानी, नंदन शाह बीते दिन मंगलवार को पहुंच कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए 1 हजार रूपये दिये तथा ईसाई धर्म से संबंधित किताब भी दिये और इसके लिए मीटिंग में शामिल होने के लिए दबाव दिया। बैठक में धर्म परिवर्तन न करने से मना करने पर प्रताप सिंह वर्मा को उक्त आरोपी धमकाने लगे। जहां प्रताप सिंह वर्मा ने अपने अन्य साथियों को बताया। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। मोके पर पुलिस पहुंच स्वीपर बस्ती में दबिश देते हुये उक्त पॉच आरोपियों को दबोचते हुये उनके कब्जे से ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तके भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 3,5(3) म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply