कक्षा 12ं की छात्रा के साथ नशे की हालत में दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

छात्रा को आई गंभीर चोटें
उदयपुर। संभाग के बांसवाड़ा में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदगी का ऐसा खौफनाक घटनाक्रम सामने है… जिसने निर्भया कांड को मानो फिर से जिंदा कर दिया… स्कूल की छात्रा के साथ पूरा दिन और पूरी रात बेरहमी से नशे की हालत में दरिंदगी की गई… यही नहीं उसके जननांग और मलद्वार में भी शराब की बोतल और डंडे डालें गए… जिससे उसकी अंदरूनी अंगों में इतनी गंभीर चोट आई है कि दोनों ही स्थान पर सर्जरी करनी पड़ी… अब मल और यूरिन पास करने के लिए ट्यूब लगाई गई है… रीड की हड्डी में भी फैक्चर की बात सामने आई है… घटना की जानकारी मिलने पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शांता प्रिंस उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंची… घटनाक्रम को देखने और सुनने के बाद रूह तक कांप जाती है… पिछले 10 दिन से यह छात्रा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है,… उसके साथ पढ़ने वाले युवकों ने उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया… दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची की मां अपनी बेटी के खून से सने कपड़े लेकर न्याय की आस घूम रही है… मां ने आईजी को भी न्याय की मांग के लिए पत्र लिखा है… फिलहाल अस्पताल में अभी तक इस बच्ची के बयान लेने कोई पुलिस अधिकारी नही पहुंचा… कांग्रेस नेत्री शांत प्रिंस ने गुहार लगाई है कि बच्ची के परिवार को 50 लाख की सहायता दी जानी चाहिए और जिन युवकों ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ यह हैवानियत कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए…






