राजधानी दिल्ली में मां-बेटे जैसे सबसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने हौज काजी इलाके में हैवान बने 39 वर्षीय एक बेटे को अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर कथित तौर पर मां के साथ दो बार बलात्कार करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने दावा किया कि वह उसे इस शक के चलते ‘सजा’ दे रहा है कि उसका कई वर्षों पहले एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था।
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को हौज काजी पुलिस थाने पहुंची और कथित दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। यह घटना इस महीने की शुरुआत में एक धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद हुई थी।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला अपने अपने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पति, आरोपी बेटे और उनकी एक बेटी के साथ हौज काजी इलाके में रहती है। उसकी एक बड़ी बेटी शादीशुदा है, जो उसी मोहल्ले में अपने ससुरालवालों के साथ रहती है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, 17 जुलाई को महिला, उसका पति और छोटी बेटी हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। आठ दिन बाद जब वो विदेश में थे आरोपी बेटे ने अपने पिता को फोन करके उन्हें वापस लौटने के लिए कहा। महिला ने बताया, “उसने कहा कि हम दिल्ली लौट आएं क्योंकि वह चाहता है कि मेरे पति मुझे तलाक दे दें। उसका दावा था कि उसे पता चला था कि जब वह बच्चा था, उसकी छोटी बहन के जन्म से पहले और जब मेरे पति काम के लिए बाहर जाते थे, तब मेरे अन्य पुरुषों के साथ विवाहेतर संबंध थे।” अगले हफ्ते भी बेटे ने बार-बार इसी तरह के फोन किए।
सऊदी अरब से लौटते ही पीटा
ऐसी कॉल्स से परेशान होकर परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौट आया। उनके पहुंचते ही, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया, “उसने मेरा बुर्का उतरवा दिया, मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और मेरी पिटाई की। उसने मेरे पति से कहा कि उन्होंने मुझे बिगाड़ रखा है।”
मारपीट से घबराकर पीड़ित महिला घर छोड़कर अपनी बड़ी बेटी के पास जाकर रहने लगी। 11 अगस्त को जब मामला और बिगड़ गया तो वह वापस लौट आई।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस दिन रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों से कहा कि वह अपनी मां से अकेले में कुछ बात करना चाहता है। इसके बाद ”उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने कहा कि वह उसे उसके पिछले कर्मों की सजा दे रहा है, जबकि पीड़िता गिड़गिड़ाते हुए कहती रही कि वह उसकी मां है।”
शर्म के चलते पहले किसी को नहीं बताया
सदमे और शर्मिंदगी से घिरी महिला ने तब किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया और सुरक्षा के लिए अपनी बेटी के कमरे में सोने लगी। गुरुवार तड़के करीब 3.30 बजे आरोपी कमरे में घुस आया और फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया। अगले दिन, पीड़ित महिला ने अपनी छोटी बेटी को सारी आपबीती सुनाई, जिसने मां से पुलिस के पास चलने का आग्रह किया। इसके बाद मां और बेटी हौज काजी थाने पहुंचीं और एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
बुर्का उतारकर बेदर्दी से पीटा… बेटे ने दो बार किया मां का रेप, दिल्ली के हौज काजी में हुई रिश्तों को शर्मसार करने देने वाली वारदात
दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। पुलिस ने एक शख्स को अपनी मां के साथ दो बार बलात्कार करने के आरोप में पकड़ा है।
हौज काजी इलाके में एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने एक आदमी को अपनी मां के साथ दो बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने उसे बुर्का हटाने के लिए मजबूर किया। उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और पीटा।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वे मामले की जांच कर रहे हैं।
मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक शख्स ने हज यात्रा के बाद सऊदी अरब से लौटी अपनी मां पर ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ हौज काजी थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसके बेटे ने इस महीने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘महिला ने बताया कि वह 25 जुलाई को अपने 72 वर्षीय पति और बेटी के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर गई थी। यात्रा के दौरान, उसके बेटे ने कथित तौर पर उसके पति के फोन पर कॉल किया और महिला पर ‘चरित्रहीन’ होने का आरोप लगाया और मांग की कि उसके पिता तुरंत दिल्ली लौट आएं और उसे तलाक दे दें।’ अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत






