♥राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता, भारत वाली रद्द हो… इस दावे पर क्या बोला गृह मंत्रालय?
Rahul Gandhi UK Citizenship Case:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का मामला गरमाता जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया गया है। याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने बताया कि सरकार ने राहुल की नागरिकता रद्द करने पर विचार की पुष्टि की है।
राहुल की ब्रिटेन की नागरिकता का मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा
विग्नेश शिशिर ने राहुल की नागरिकता रद्द करने के लिए पीआईएल दायर की
सरकार ने बताया राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर विचार चल रहा है
rti-rahul-gandhi-british-united-kingdom-passport
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारत की नागरिकता रद्द करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीआईएल डालने वाले एस विग्नेश शिशिर ने इस मामले पर मोर्चा खोल रखा है। इस मामले में कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है।
एस विग्नेश शिशिर ने बताया, ’25 नवंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। माननीय न्यायालय ने भारत सरकार से पूछा कि, जो मैंने राहुल गांधी की विदेशी नागरिकता से संबंधित सबूत, दस्तावेज, जानकारी, वीडियो और फोटोग्राफ प्रस्तुत किए हैं, उस पर क्या कार्रवाई की गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जवाब दिया कि इस मामले पर कार्रवाई ‘प्रोसेस में है’ और यह ‘एक्टिव कंसीडरेशन’ में है। गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि, भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सूर्यभान पांडे ने कोर्ट में यह सबमिशन किया।’
विग्नेश शिशिर कहा, ‘इसी साल 4 अक्टूबर को भारत सरकार ने एक पत्र के माध्यम से स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, इसमें यह साफ तौर पर कहा गया था कि राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद, न्यायालय ने भारत सरकार को निर्देश दिया कि 19 दिसंबर तक इस मामले पर अंतिम निर्णय लिया जाए और उस समय तक अदालत को स्थिति रिपोर्ट दी जाए। अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।’
‘भारत सरकार राहुल की नागरिकता को जल्द ही रद्द कर देगी’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे इस मामले में काफी उम्मीद है कि भारत सरकार राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को जल्द ही रद्द कर देगी, क्योंकि इस बार ब्रिटिश सरकार से सीधे संवाद हुआ है, इसमें यह पुष्टि की गई है कि राहुल गांधी का नाम ब्रिटेन के नागरिकता रिकॉर्ड में दर्ज है। हमने यह दस्तावेज इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सामने प्रस्तुत किए हैं। इसके अलावा, हमारे पास कुछ गोपनीय सबूत भी हैं, जिन्हें हम अदालत में पेश कर चुके हैं, और इससे यह स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी ब्रिटेन के नागरिक हैं। इसलिए, हमें पूरा विश्वास है कि उनकी भारतीय नागरिकता रद्द होनी चाहिए।’
‘भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो दोहरी…’
उन्होंने कहा, ‘भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो दोहरी नागरिकता की अनुमति देता हो। अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त करता है, तो भारतीय नागरिकता रद्द हो जाती है। भारतीय संविधान और 1955 के नागरिकता कानून के तहत यह स्पष्ट है कि यदि किसी व्यक्ति ने किसी दूसरे देश की नागरिकता ली, तो उसकी भारतीय नागरिकता रद्द हो जाएगी।’
क्या राहुल गांधी की जा सकती है सांसदी? गहरा रहा नागरिकता विवाद, UK सरकार ने भारत को सौंपे पासपोर्ट डिटेल्स
Rahul Gandhi British Citizenship Controversy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का विवाद गहराता जा रहा है। ब्रिटेन सरकार ने पासपोर्ट और नागरिकता से संबंधित दस्तावेज भारत को भेजे हैं…
राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ पर पहुंच गया है। ब्रिटेन सरकार ने राहुल गांधी के पासपोर्ट और नागरिकता से संबंधित दस्तावेज भारत सरकार के गृह मंत्रालय को सौंप दिए हैं। ये कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के निर्देश पर की गई है, जहां इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी।
कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता और वकील एस. विग्नेश शिशिर ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत राहुल गांधी के कथित ब्रिटिश पासपोर्ट की कॉपी और भारत-UK सरकार के बीच हुए पत्राचार की जानकारी मांगी थी। UK सरकार ने इस अनुरोध का जवाब देते हुए संबंधित दस्तावेज भारतीय दूतावास के माध्यम से भारत सरकार को सौंप दिए हैं। याचिकाकर्ता का दावा है कि ये दस्तावेज कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किए जाएंगे, जो ये साबित करेंगे कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन की एक कंपनी Backops Limited में डायरेक्टर रहते हुए खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया था।
कोर्ट ने मांगा केंद्र सरकार से जवाब
इस नए घटनाक्रम के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले को फिर से खोलने का फैसला किया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को राहुल गांधी की नागरिकता की स्थिति पर स्पष्ट जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया था, इसके साथ ही ये भी कहा था कि ये मामला राष्ट्रीय महत्व का है और इसमें देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि उनके पास ब्रिटिश सरकार के 2022 के गोपनीय ईमेल सहित कई सबूत हैं, जो राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता की पुष्टि करते हैं।
ये भी पढ़ें- देश में बिजली की बढ़ेगी मांग, 65-70 लाख करोड़ के निवेश की उम्मीद
भारतीय कानून के तहत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है। नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 9(2) के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से किसी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त करता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता स्वतः समाप्त हो जाती है। यदि राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता साबित हो जाती है,तो वे संविधान के अनुच्छेद 84(ए) के तहत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो सकते हैं।
राहुल गांधी पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
यदि कोर्ट में यह साबित हो जाता है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता थी,तो इसका उनके राजनीतिक करियर पर गहरा असर पड़ सकता है। उनकी लोकसभा सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो सकती है,और वे भविष्य में चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। हालांकि,विशेषज्ञों का कहना है कि राहुल गांधी के पास सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का विकल्प होगा।
इसके अलावा,ये भी तर्क दिया गया है कि ब्रिटेन में नागरिकता प्राप्त करने के लिए एक शपथ समारोह आवश्यक होता है,और ऐसी किसी घटना का कोई रिकॉर्ड नहीं है,जिससे उनके ब्रिटिश नागरिक होने की संभावना कम हो सकती है। इस मामले की अगली सुनवाई और केंद्र सरकार की अंतिम रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि सरकार ठोस सबूत पेश करती है,तो ये मामला और गंभीर हो सकता है।






