Wednesday, April 29, 2026
Uncategorized

मर जाऊंगा तुम्हारे बिना,मोहम्मद असिब ने फंसाया हिन्दू लड़की को,अब दूसरा निकाह नही करने दिया तो मरने को तैयार

पहले मोबाइल फोन पर बातचीत कर मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। करीबी बढऩे पर जब सच पता चला तो युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर युवक ने खुदकुशी कर उसे फंसाने की धमकी देकर शादी के लिए हां कराई और मतांतरण भी करा दिया। डेढ़ साल बाद ही दूसरी शादी की बात कहकर युवती को घर से निकाल दिया। पीडि़ता की गुहार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

फीरोजाबाद जिले की निवासी युवती ने रविवार को कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई। बताया कि दो साल पहले अजीतमल कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी रज्जाक के बेटे आसिब से दिल्ली में उसकी मुलाकात हुई थी। उनके बीच मोबाइल फोन से बातचीत होने लगी। नजदीकी बढऩे पर आसिब ने शादी करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर खुदकुशी करके उसे फंसा देने की धमकी दी। इसपर डेढ़ वर्ष पूर्व उसने आसिब से शादी कर ली। आरोप है कि आसिब ने उसका मतांतरण भी कराया। शादी के कुछ दिन बाद गर्भवती होने पर आसिब व उसके परिवारीजन का रुख बदल गया। दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद मायके से एक लाख रुपये व बाइक मांगने की बात कही। मांग पूरी न करने पर दूसरी शादी की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। बीते दिनों आसिब ने अपने साथियों के साथ उसे और उसके स्वजन को पीटा। दूसरी शादी करने की बात कहकर चला गया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राम सहाय पटेल को जांच दी गई है। जांच में आरोप सच मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply