Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

मुसलमान फ़िल्म निर्माता में फिर हिन्दू धर्म पर बनाई विवादास्पद सीरिज़,मध्यप्रदेश में जांच शुरू

भोपाल। फिल्मकार साजिद नाडियावाल की अपकमिंग वेब सीरीज ‘सत्यनारायण की कथा’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के टाइटल को लेकर हिंदू संगठनों के विरोध के बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी फिल्म के टाइटल पर ऐतराज जताया है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक जानबूझकर केवल हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को सॉफ्ट टारगेट करते है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कभी किसी फिल्म निर्माता ने क्या कभी किसी अल्पसंख्यक धर्म से जुड़े विषय पर कुछ लिखा है या फिल्म बनाई है? यह केवल हमारे हिंदू धर्म को टारगेट करते है।

सभी फ़िल्म और वेब सीरीज निर्माताओं से निवेदन है कि वे हिन्दू देवी-देवताओं को टारगेट करना बंद करें। वहीं वेब सीरीज ‘सत्यनारायण की कथा’ में विवादास्पद कंटेंट की जांच के लिए उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर  कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा
निर्माता, निर्देशक अल्पसंख्यकों के आराध्य को कभी टारगेट नहीं करते’: ‘सत्यनारायण की कथा’ के खिलाफ मंत्री ने दिए जाँच के निर्देश
” alt=”” aria-hidden=”true” />

मध्यप्रदेश में ‘सत्यनारायण की कथा’ फिल्म का भारी विरोध होने के बाद अब इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संभव है कि जाँच के बाद फिल्म के निर्माता, निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। राज्य गृहमंत्री ने ये जानकारी मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए दी। 

नरोत्तम मिश्रा ने सत्यनारायण कथा फिल्म के बारे में कहा, “निर्माता, निर्देशक हिन्दू देवी देवताओं को टारगेट करना बंद करें। अल्पसंख्यकों के आराध्य को कभी टारगेट नहीं करते। डीजीपी को निर्देश दे रहा हूँ वो इस मामले में जाँच कर आगे की कार्रवाई करें। जाँच के बाद इस सीरीज के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के खिलाफ FIR भी दर्ज कर सकते हैं।”

राज्य गृह मंत्री के अलावा प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यदि किसी फिल्म से हिंदू भावना आहत होती है तो उसको रोका जाना चाहिए। जो फिल्म हिंदू भावनाओं पर कुठाराघात करते हैं उनको सहन नहीं किया जाएगा। इधर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सत्यनारायण की कथा का नाम बदलने के लिए डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला को चेतावनी दी थी।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि ये लोग हिंदुओं के देवी देवताओं के नाम या कथाओं को तोड़मरोड़ कर पेश करते हैं। हिंदू आवेदन और निवेदन करता है, दूसरे धर्मों के बारे में आप बोलेंगे तो वो आपको जिंदा ही नहीं छोड़ेंगे। सनातन धर्म की संस्कृति है कि हम किसी को कष्ट नहीं देंगे, लेकिन कष्ट देते ही रहोगे तो उसको छोड़ेंगे भी नहीं। अब हिन्दू देवी देवताओं या हमारे मापदंडों से खिलवाड़ करना सरल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि ये विवादित फिल्म कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ है। कुछ दिनों से फिल्म के नाम को लेकर मध्य प्रदेश में काफी बवाल भी मचा हुआ था। जिसके बाद फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस ने फिल्म के नाम को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। समीर ने अपने पोस्ट में लिखा,

“किसी भी समुदाय या संगठन के सेंटीमेंट आहत करने का कोई इरादा नहीं था, इसलिए हमने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। फिल्म का नाम पहले हमने ‘सत्यनारायण की कथा’ जाने-अनजाने में रखी थी। इससे किसी को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।” समीर विद्वांस आगे लिखते हैं, “फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव टीम भी इस फैसले का पूरा समर्थन कर रहे हैं। हम जल्द ही फिल्म के नए नाम की घोषणा करेंगे।”

विद्वांस ने ट्विटर पर बयान साझा किया था और कार्तिक ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। साथ ही इसे इंस्टाग्राम पर भी साझा किया। नए नाम को अभी गुप्त रखा गया है। कार्तिक ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर साझा की गई फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ आधिकारिक तौर पर फिल्म के शीर्षक की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर के साथ, कार्तिक ने लिखा था, “मेरे दिल के करीब एक कहानी सत्यनारायण की कथा। विशेष लोगों के साथ एक विशेष फिल्म।”

Leave a Reply