Tuesday, April 22, 2025
Uncategorized

अब सीट पर रुमाल रखने से नहीं,अब टिकट लेना भी दिखाना भी पड़ेगा,कांग्रेस का पाप आखिरकार मिटा, वक़्फ़ कानून बना,राष्ट्रपति की मंजूरी

 

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो चुका था। लोकसभा में इसे बुधवार देर रात और राज्यसभा में गुरुवार देर रात मंजूरी मिली थी।

 सरकार ने बताया गरीब मुसलमानों के लिए फायदेमंद

सरकार का कहना है कि यह नया कानून देश के गरीब और पसमांदा मुसलमानों के जीवन में सुधार लाने में मदद करेगा। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी इससे लाभ पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

संसद से पास हुए दो अहम विधेयक

राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ दो विधेयकों को अब औपचारिक रूप से कानून का दर्जा मिल गया है:

  1. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025
  2. मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024

इन दोनों विधेयकों का मकसद वक्फ संपत्तियों से जुड़े पुराने और जटिल कानूनों को हटाकर एक सामाजिक न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रणाली तैयार करना है।

Leave a Reply