Thursday, April 30, 2026
Uncategorized

वायरल पोस्ट:1 गधे के कारण 51 को गोली मारी,

 

कराची: दो बंदूकधारियों द्वारा भीड़ पर गोलियां बरसाने का एक वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. कुछ वेरिफाइड हैंडल्स दावा कर रहे हैं कि यह अफगानिस्तान की घटना है, तो कुछ पाकिस्तान का बता रहे है, जिसमें एक गधे को लेकर हुई गोलीबारी में कथित रूप से 51 लोग मारे गए. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक गधे को लेकर विवाद का दावा झूठा है; और यह वीडियो अफगानिस्तान की बजाय पाकिस्तान के कराची का है. यहां 8 सितंबर, 2022 को दो गुट पैसे के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए थे और गोलीबारी हुई थी. कराची पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई थी.

एएफपी के मुताबिक इस वीडियो को लेकर झूठे दावे की शुरुआत 13 सितंबर, 2022 को उर्दू-भाषा में किए गए एक फेसबुक पोस्ट के बाद हुई थी. इसमें लिखा था, ‘अफगानिस्तान के पुल-ए-खुमरी इलाके में, मस्जिद में घुसते ही नमाजियों ने एक गधे की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके जवाब में गधे के मालिक ने 13 नमाजियों की गोली मारकर हत्या कर दी. जवाबी कार्रवाई में, नमाजियों ने गधे के मालिक के गांव पर हमला किया और 38 लोगों को मार डाला, जिनमें से 35 महिलाएं थीं. इस तरह कुल 51 लोग मारे गए.’ हालांकि, घटना में किसी की मौत नहीं हुई, सिर्फ दो लोग घायल हुए

 

 

 

वायरल वीडियो में दो लोग गली में भीड़ की ओर भागते हुए गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं. उर्दू में किए गए फेसबुक पोस्ट को डिलीट करने से पहले इस फुटेज को 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया था. इसके बात ‘गधे के मस्जिद में घुसने को लेकर गोलीबारी और 51 लोगों की मौत’ वाले झूठे दावे के साथ इस वीडियो को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर शेयर किया जाने लगा. हिमाचल प्रदेश के रिपुन शर्मा ने भी वीडियो के साथ उपरोक्त बातें ट्वीट की हैं, उनका अकाउंट वेरिफाइड है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि फुटेज वास्तव में पाकिस्तान में फिल्माया गया, जबकि अन्य लोगों का मानना ​​था कि यह अफगानिस्तान का है.

Leave a Reply