मध्य प्रदेश के इंदौर में चूड़ी बेचने वाले शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल पूछे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि एक चूड़ी बेचनेवाले को घेरकर लतियाते ये दर्जन भर लोग अगर इतने ही वीर हैं तो जरा सीमा पर जाकर दुश्मन के आगे ज़ोर दिखाएं। विश्वास ने आगे लिखा कि आशा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस अराजकता पर खामोश नहीं रहेंगे। बकौल कुमार (Kumar Vishwas), कानून-संविधान के खिलाफ जाने वाले किसी धर्म-मजहब के हों देशद्रोही हैं। कानून सब पर लागू हो।
घटना रक्षाबंधन के दिन यानी कि 22 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक शख्स जमीन पर दुकान लगाकर चूड़ियां बेच रहा था। तभी वहां तीन-चार की संख्या में लोग पहुंचे और उसकी चूड़ियां निकालकर फेंकने लगे। उन लोगों ने नाराजगी जताई कि वह गैर समुदाय का होते हुए भी हिंदू इलाके में चूड़ियों की बिक्री कर रहा है।
‘हिंदू नाम रख चूड़ी बेच रहा था तस्लीम, 2 आधार कार्ड भी मिले’: इंदौर में जिसकी पिटाई पर बवाल, मंत्री ने बताई उसकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के इंदौर में चूड़ी बेच रहे एक मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वहीं, चूड़ी बेच रहे मुस्लिम युवक की पिटाई पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम युवक तस्लीम खुद को हिंदू बताकर इलाके में चूड़ियाँ बेच रहा था, इसलिए भीड़ उग्र हो गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि युवक के पास से दो आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार (23 अगस्त) को मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्वीट किया, ”इंदौर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। एमपी गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार एक विशेष समुदाय का व्यक्ति हिन्दू नाम रखकर चूड़ियाँ बेच रहा था, जिसके कारण सारा विवाद हुआ।” उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ सावन महीने में बहन बेटियों के चूड़ियाँ पहनने की परम्परा है, उसने महिलाओं को केवल चूड़ियाँ पहनाने के लिए हिन्दू नाम रखा था, जबकि वह किसी दूसरे समुदाय का है। इसी तरह से उसके पास से दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूड़ी बेचने वाले युवक का नाम तस्लीम है। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। रविवार को सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ था। सावन के दौरान हिंदू महिलाओं को चूड़ियाँ पहनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। तस्लीम खुद को हिंदू बताकर इलाके में चूड़ियाँ बेच रहा था, जिसको लेकर स्थानीय भीड़ उग्र हो गई थी।
आरजे सायमा ने घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा, ”ऐसा लगता है कि वे तालिबान के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं! उम्मीद करते हैं कि शिवराज सिंह चौहान इन आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।”
ये वीडियो अफगानिस्तान का नहीं बल्कि आज इंदौर का है, @ChouhanShivraj जी के सपनों के मध्यप्रदेश में एक चूड़ी बेंचने वाले मुसलमान का सामान लूट कर सरेआम भीड़ से लिंचिंग करवाई जाती है ।@narendramodi जी क्या यही भारत बनाना चाहते थे आप ?
इन आतंकियों पर कार्यवाही कब ? pic.twitter.com/fsA5fLqNaD
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) August 22, 2021





