Tuesday, August 11, 2026
Uncategorized

गांधी नेहरू परिवार की यूज़ एंड थ्रो का शिकार,सबसे दिग्गज नेता अहमद पटेल का बेटा,अहमद की मर्जी के बिना नही एक कदम चलती थी सोनिया गांधी

 

अहमद पटेल के बेटे फैसल बोले- थक गया हूँ…

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल कॉन्ग्रेस आलाकमान से नाराज़

अहमद पटेल की कभी कॉन्ग्रेस में तूती बोलती थी। वे सोनिया गाँधी के राजनीतिक सलाहकार थे। अब इस दिवंगत नेता के बेटे फैसल पटेल कॉन्ग्रेस नेतृत्व से खुश नहीं हैं। उन्होंने 5 अप्रैल 2022 को ट्वीट कर पार्टी आलाकमान से अपनी नाराजगी जाहिर की। फैसल ​ने लिखा, “इंतजार करते-करते थक गया हूँ। शीर्ष नेतृत्व से कोई प्रोत्साहन नहीं मिला। अपने विकल्प खुले रखे हैं।”

अहमद पटेल, सोनिया गाँधी के समय कॉन्ग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे और उनके सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक थे। हालाँकि, ऐसा लगता है कि उनके बेटे पर पार्टी नेतृत्व को वैसा ही भरोसा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पहले पटेल ने औपचारिक रूप से राजनीति में सक्रिय होने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह इसको लेकर फिलहाल ‘आश्वस्त’ नहीं हैं। लेकिन ‘पर्दे के पीछे से’ वह पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने 27 मार्च को ट्वीट किया था, “1 अप्रैल से मैं भरूच और नर्मदा जिलों की 7 विधानसभा सीटों का दौरा करूँगा। मेरी टीम राजनीतिक स्थिति की वर्तमान वास्तविकता का आकलन करेगी और हमारे मुख्य लक्ष्य को पूरा करने के लिए जरूरत पड़ने पर बड़े बदलाव भी किए जाएँगे।”
दिलचस्प बात यह है कि फैसल ने पिछले साल अप्रैल में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। इसके बाद उनके आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। अब जब AAP विधानसभा चुनावों से पहले गुजरात में विस्तार करने की सोच रही है, तो उनके लिए यह विकल्प हो सकती है।

यह भी चर्चा है कि फैसल पटेल अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ रिलेशनशिप में हैं। जनवरी 2022 में अमीषा ने फैसल को बर्थडे विश किया था। ट्वीट का जवाब देते हुए, उन्होंने उन्हें धन्यवाद दिया और ट्विटर पर ‘आधिकारिक तौर पर’ प्रपोज भी किया। हालाँकि बाद में उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया। अमीषा और फैसल को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।

 

Leave a Reply