उत्तर प्रदेश चुनाव रोज नए रंग ले रहा है,जाट समुदाय को चेतावनी जारी गयी है,सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
कैराना विधानसभा सीट पर 24000 जाट मतदाता हैं और कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन जेल में हैं. वहीं खबरें हैं कि जाट समुदाय के लोग नाहिद हसन को वोट करने से मना कर रहे हैं. इस बीच नाहिद हसन के समर्थकों ने मुस्लिम समाज के लोगों की एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी को भी वहां बुलाया गया था.
प्रसन्न चौधरी के समक्ष मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बात रखी. इस वीडियो में एक शख्स यह कहते सुना जा सकता है, ‘अगर कैराना में जाट मुसलमान के साथ दगा करते हैं तो शामली सीट पर 90000 जाट हैं, इलाज कर देंगे.’
दरअसल कैराना विधानसभा सीट पर 24000 जाट मतदाता हैं और कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन जेल में हैं. वहीं खबरें हैं कि जाट समुदाय के लोग नाहिद हसन को वोट करने से मना कर रहे हैं. इस बीच नाहिद हसन के समर्थकों ने मुस्लिम समाज के लोगों की एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी को भी वहां बुलाया गया था.
प्रसन्न चौधरी के समक्ष मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बात रखी. इस वीडियो में एक शख्स यह कहते सुना जा सकता है, ‘अगर कैराना में जाट मुसलमान के साथ दगा करते हैं तो शामली सीट पर 90000 जाट हैं, इलाज कर देंगे.’
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और शामली में 2022 का विधानसभा चुनाव जाट vs मुसलमान हो चला है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है और युवक के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया है.
बता दें कि सपा-रालोद गठबंधन के टिकट बंटवारे के पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर जाट बनाम मुसलमान की लड़ाई तेज होती दिख रही है, जिससे सपा-रालोद गठबंधन को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. कैराना सीट से दो बार के सपा विधायक रहे नाहिद हसन चुनाव मैदान में हैं. हालांकि नाहिद हसन फिलहाल मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं और उनकी गैरमौजूदगी में उनकी बहन इकरा हसन चुनाव प्रचार कर रही हैं. हालांकि कैराना विधानसभा सीट पर नाहिद के समर्थक ज्यादा हैं और उनके समर्थक लगातार पूर्ण रूप से सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं.
“हमारा चौधरी (नाहिद हसन) जेल से चुनाव लड़ रहा,वहाँ 24 हजार जाट हैं और यहाँ हम 90 हजार,वहां जाट कह रहे कि नाहिद को वोट नहीं देंगे,हमारे चौधरी (नाहिद हसन) के साथ कुछ गड़बड़ हुई तो यहां हम एक मिनट न लगाएँगे गड़बड़ी करने में”
RLD के जाट प्रत्याशी को खुलेआम धमकाते नाहिद हसन के समर्थक pic.twitter.com/ipFWG6jgmT
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) January 25, 2022





