धमकी भरे पत्र में लिखा था, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा.’ मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी. पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था.
मुंबई पुलिस हुई अलर्ट
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान को धमकी भरा लेटर मिलने से पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी लोग सलमान खान को लेकर काफी चिंतित हैं. पुलिस भी अब इस मामले में अलर्ट मोड में है और पूरे मामले में संजीदगी से जांच कर रही है. आज मुंबई पुलिस की टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है.
सलमान के घर ज्वाइंट कमिश्नर Vishwas Nagre Patil और डीसीपी Manjunath Shenge पहुंचे थे. हालांकि, पूछताछ के बाद अब वो सलमान के घर से निकल गए हैं.
सलीम खान ने पुलिस को बताया था कि मॉर्निंग वॉक खत्म करने के बाद उनका रोज एक ही बेंच पर बैठना फिक्स है. वह रविवार सुबह अपने दो बॉडीगार्ड्स के साथ वॉक पर गए थे. ऐसे में एक बॉडीगार्ड ने बेंच पर लेटर पड़ा हुआ देखा था. अपनी शिकायत में सलीम खान ने किसी पर भी उन्हें जान से मारने की धमकी देने का शक नहीं जताया है.
धमकी भरे लेटर को भी उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सलमान खान और उनके पिता को जान से मारने की धमकी किसने दी है.
सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाएगी मुंबई पुलिस?
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हाल ही में दिनदहाड़े बेदर्दी से हत्या कर दी गई. सिद्धू मूसेवाला पर 30 राउंड फाइरिंग की गई थी. सिंगर की हत्या के बाद बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार को धमकी मिलना वाकई में चिंता की बात है. सलमान के पिता को मिले धमकी भरे लेटर में सिद्धू मूसेवाला का नाम मिलना परेशान करने वाला है. ऐसे में मुंबई पुलिस अब सलमान और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ा सकती है.






