जबलपुर। मध्यप्रदेश में खांग्रेस के पास बची एकमात्र सीट से राज्यसभा में भेजे गए सांसद विवेक तंखा का कहना है कि शिवराज जी, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ क्रिमिनल केस दायर किया है। इनको जब सजा होगी तब आपको पता चलेगा कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन।
सांसद विवेक तंखा ने कहा कि कोई विश्वास नहीं करेगा कि विवेक तन्खा ने ओबीसी वर्ग का कोई अहित किया है। मैं तो कोर्ट में ओबीसी वर्ग का वकील हूं। कोर्ट से जो राहत मिली है वह भी मेरी ही पैरवी से मिली है। उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी नेताओं पर 10 करोड़ का मानहानि का दावा भी लगाया है। शिवराज जी जीवन भर लीडर नहीं रहेंगे, कभी तो सामान्य नागरिक बनेंगे। जब कोर्ट में उनका ट्रायल होगा तब पता चलेगा कि विवेक तन्खा झूठ बोल रहे हैं या नहीं?।
उल्लेखनीय है कि ओबीसी आरक्षण मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के सांसद एवं वकील विवेक तन्खा को जिम्मेदार ठहराया था। इस प्रक्रिया में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी बयान दिए थे। विवेक तन्खा ने तीनों नेताओं के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस फाइल किए हैं।
भोपाल: सीएम शिवराज सिंह (CM Sivraj Singh) पर किए मानहानि केस को लेकर विवेक तन्खा के ट्वीट (Vivek Tankha Tweet) पर बीजेपी ने पलटवार किया है. उनके लगाए आरोपों पर बीजेपी (BJP) ने कहा अपराधी खुद कह रहा मैं अपराधी नही हूं. खुद कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता फरियाद लेकर गये थे, जबकि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खुद कहा कि ओबीसी को लेकर जो स्थिति बन गई है उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.
विवेक तन्खा की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे
बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम चुनाव के पक्ष में थे. ये सब कांग्रेस का किया धरा है. विवेक तन्खा की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है. इस तरह का केस कर कांग्रेस अपने आप को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रही है. मानहानि ओबीसी वर्ग और प्रत्याशियों की हुई है, कांग्रेस को उनसे माफी मांगनी चहिए






