Sunday, September 27, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS: हत्या होगी केंद्रीय मंत्री के दोनों बेटों की,उद्धव ठाकरे के करीबी का एलान

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के करीबी शिवसेना नेता ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को दोनों बच्चों की हत्या की धमकी दी है। बीड जिले के शिवसेना उप जिला प्रमुख गणेश वारेकर ने ये धमकी दी है। वारेकर ने पार्टी की एक सभा में कहा कि निकट भविष्य में राणे के दोनों बच्चों की हत्या हो जाएगी। युवा सेना और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के सामने गणेश वारेकर ने कहा कि हम ऐसे सैनिक नहीं हैं, जो किसी को उद्धव साहब क बारे में कुछ कहने पर बर्दाश्त कर लें। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी युवा सेना के जिलाध्यक्ष और शिवसेना के जिलाध्यक्ष सिर्फ पैसा कमाने में लगे हैं। वारेकर ने कहा कि वह सबके सामने कह रहे हैं कि नारायण राणे के बच्चों को मारे बिना चुप नहीं बैठेंगे। हम जो करना चाहते हैं वही करते हैं। साहब हमारे भगवान हैं और भगवान से कुछ भी कहने वाले को नहीं छोड़ा जाएगा।

vaibhav naike

उधर, शिवसेना के विधायक वैभव नाइक ने भी राणे और बीजेपी को चेतावनी दी है। नाइक ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की आलोचना की गई, तो शिवसैनिक चुप नहीं रहेंगे। बता दें कि नारायण राणे ने बीते दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उद्धव के एक बयान पर उनको थप्पड़ मारने का विवादित बयान दिया था। जिसके बाद राणे के मुंबई वाले घर के बाहर शिवसैनिकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था और राणे को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

bjp shivshena

उधर, बीजेपी भी शिवसेना के खिलाफ बयानों के जंग में पूरी तरह उतर पड़ी है। बीजेपी के विधायक आशीष शेलार ने शिवसेना को चेतावनी दी है कि अगर कोई हमें छेड़ेगा, तो उसे नहीं छोड़ा जाएगा। बीजेपी के नेता पहले ही कह चुके हैं कि राणे को जिस तरह गिरफ्तार किया गया और मुंबई के जुहू में उनके घर के बाहर हंगामा हुआ, उसका जमकर विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply