Saturday, July 27, 2024
Uncategorized

क्या बोल गयी ये,सोनिया गांधी, क्या सिर्फ माफी मांग लेना काफी होगा

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमवार को सोनियागांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई हैं।भाजपा ने कांग्रेस नेत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा।

दरअसल, सोनिया गांधी ने रविवार 6 मई को कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस रैली के बाद सोनिया गांधी ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा -“6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्ट्रॉन्ग मैसेज। कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।”

भाजपा ने सोनिया गांधी के इसी ट्वीट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा का कहना है कि इस बयान को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।पार्टी नेता तरुण चुग ने बताया- संप्रभु एक राष्ट्र होता है, राज्य नहीं। सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात बोलकर देश के संविधान का अपमान किया है। उन्हें देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply