Wednesday, April 22, 2026
Uncategorized

राहुल गांधी के साथ ये 10 लोग रहेंगे पूरी यात्रा में,मध्यप्रदेश से

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। राहुल गांधी 16 दिन प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ हर दिन 100 कांग्रेसी पदयात्रा करेंगे। इस पूरी यात्रा मेेें मध्यप्रदेश के दस कार्यकार्यकर्ताओं को शामिल होने की अनुमति मिली है। ये सचिन द्विवेदी (30), मुकेश परमार (38), बिजेंद्र उईके (30), नूरी ख़ान (42), प्रतिभा रघुवंशी (40), अजय पटेल (44), संगीता कांकरिया (35), नितिन सिंह (33), मितेन्द्र दर्शन (34) एवं परेश नागर (32) हैं, जो पूरी यात्रा में साथ रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं को मिला टारगेट

प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों,प्रभारियों,विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों को 25-25 कार्यकर्ताओं को साथ लाने का टारगेट दिया है। इस तरह पूरी यात्रा के दौरान तकरीबन 16 सौ से ज्यादा कांग्रेसी शामिल होंगे। इनके अलावा पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा अलग से पद यात्रा निकाली जाएंगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 25 नवम्बर के आसपास प्रवेश करेंगी। जैसे ही यात्रा मध्यप्रदेश की सीमा में पहुंचेगी,प्रदेश के वरिष्ठ नेता उसका स्वागत करेंगे।इसके बाद यात्रा में हर दिन अलग-अलग जिलों से पहुंचने वाले 100 कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे,जो प्रदेश के चार जिलों के होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने इतने कार्यकर्ता लाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों, प्रभारियों,विधायकों और पराजित प्रत्याशियों को सौपी है। इनके अलावा छोटो कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की भीड़ लेकर गांव-गांव में पदयात्रा करें और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार प्रसार करेें।

कंट्रोल रुम बनाया

जानकारी के मुताबित प्रदेश कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए कंट्रोल रुम बनाया है। यात्रा के प्रदेश समन्वयक ने संबंधितों को पत्र लिखकर कहा है कि वे अपने क्षेत्रों से किन कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल कराने ले जाएंगे,उनके नाम और मोबाइल नम्बर कंट्रोल रुम को भेजें। यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी को जिम्मेदारी सौपी है। प्रदेश कांग्रेस जल्द ही जिला संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौपने वाली है। जिला स्तर पर जिन पदाधिकारियों को दायित्व मिलेंगे,उनकी अगुवाई में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान क्षेत्रों में पदयात्रा निकालने की जिम्मेदारी सौपी जाएंगी।

Leave a Reply