भोपाल. नाबालिगों से दुष्कर्म करने वाला 68वर्षीय पत्रकार प्यारे मियां मरते दम तक जेल की सलाखों के पीछे ही रहेगा। कोर्ट ने उसे अलग-अलग मामलों में 4 बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्यारे मिया का साथ वाले मैनेजर ओवैस को भी उम्रकैद और महिला आरोपी स्वीटी विश्वकर्मा को 20 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गयी है। बच्चियों का अबॉर्शन कराने वाले डाूक्टर हेमंत मित्तल को भी 5 साल की सजा हुई है। मप्र के चर्चित दुष्कर्म मामले में भोपाल की जिला अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया।
कोहेफिजा थाने में दर्ज 376 और गर्भपात मामले की सुनवाई सोमवार को जिला अदालत की अपर सत्र-न्यायाधीश कविता वर्माै की ककोर्ट में हुई। मामले में प्यारे मियां सहित 4 लोगों को सजा सुनाई गयी। जबलपुर की जेल में बन्द प्यारे मियां को यह फैसला वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये से सुनाया गया। कोर्ट ने प्यारे मियां को दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, गर्भपात कराने सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराया, कोर्ट ने दोषियों पर एक-एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह है पूरा मामला
मामले का खुलासा 2 जुलाई 2020 को रातीबढ़ पुलिस ने किया था। रातीबढ़ TI सुधेश तिवारी को रात को 3 से 4 लड़कियां नशे में धुत मिली थीं। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें लोगों के पास भेजा जाता है। रातीबढ़ पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर शाहपुरा में एक फ्लैट पर कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस को फ्लैट में बड़ी संख्या में शराब और आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। इसके दूसरे दिन पुलिस ने प्यारे मियां समेत अन्य पर FIR दर्ज की थी। 20 जुलाई 2020 को पुलिस ने प्यारे मियां काे कश्मीर से गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पुलिस ने भोपाल और इंदौर में प्यारे मियां के घरों पर बुलडोजर चलाया था। इसके बाद प्यारे मियां पर श्यामला हिल्स में वन विभाग ने पशु क्रूरता, कोहेफिजा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले भी दर्ज किए। उसके खिलाफ अवैध शराब का मामला भी दर्ज किया गया। इंदौर में भी प्यारे मियां के खिलाफ केस चल रहा है।
यह है पूरा घटनाक्रम
12 जुलाई 2020
लड़कियां रातीबढ़ पुलिस को नशे की हालत में मिली थीं।
पहली FIR मालिक प्यारे मियां (68) और उसकी निजी सचिव स्वीटी (21) पर हुई थी।
13 जुलाई 2020
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्यारे का शासकीय आवास और अधिमान्यता निरस्त कर दी गई।
नगर निगम और पुलिस ने दोपहर बाद गिन्नौरी इलाके में उसकी अवैध बिल्डिंग को गिरा दिया।
नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण मामले में फरार आरोपी प्यारे मियां पर पुलिस ने इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया।
16 जुलाई 2020
पुलिस ने प्यारे के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट्स के फ्लैट की तलाशी ली थी।
यहां पर मिनी डांस बार सा नजारा मिला। यहां बड़े साउंड सिस्टम, टीवी, रंगीन लाइट लगे थे।
एक बड़ा किचन भी था। कांच के गेट पर लड़कियों के अश्लील चित्र लगे थे।
16 जुलाई 2020
नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण के मामले में कश्मीर के श्रीनगर में पकड़ा गया।
पुलिस फ्लाइट के जरिए प्यारे को कड़ी सुरक्षा में लाई। रास्ते भर प्यारे चुपचाप ही रहा।
भोपाल एयरपोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में उसे कंट्रोल रूम पहुंचाया गया।
18 जुलाई 2020
नाबालिगों से यौन शोषण के मुख्य आरोपी प्यारे मियां पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था।
पुलिस उससे शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक पूछताछ करती रही, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बोला।
सिर्फ इतना कहा- हां, पांच साल से लड़कियों के संपर्क में हूं। उनकी संख्या कितनी है, नहीं पता।
19 जुलाई 2020
भोपाल के तीन थानों के अलावा इंदौर पुलिस, वन विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इनकम टैक्स और आईबी तक अपने स्तर पर जांच शुरू की।
20 जुलाई 2020
भोपाल में यौन शोषण के मामले के आरोपी प्यारे मियां से फिर एमपी एटीएस ने पूछताछ की।
एटीएस ने सबसे पहले उसके आतंकी कनेक्शन का पता लगाने के लिए पूछताछ की थी।
इधर प्यारे के साथी ओवैस का कोहेफिजा पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया था।





