Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

प्रशांत किशोर के दफ्तर से जब्त हुआ गांजा,पुलिस में केस दर्ज,गिरफ्तारी…

प्रशांत किशोर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं आपको बता दें गोवा में टीएमसी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के दफ्तर पर पुलिस ने छापा मारकर गांजा बरामद किया है। कंपनी के एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।किशोर के संगठन I-PAC के ठिकानों पर पुलिस ने रेड की है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के एक कर्मचारी को शहर से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया है. गोवा पुलिस ने शुक्रवार को पोरवोरिम के कई बंगलों में छापेमारी कर कार्रवाई की. यहां 8 बंगले I-PAC ने किराए पर ले रखे हैं. इस रेड के दौरान ही I-PAC के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए कर्मचारी की उम्र 28 साल है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार गोवा पुलिस ने शुक्रवार को पोरवोरिम के कई बंगलों में छापा मारा. यहां I-PAC ने 8 बंगले किराये पर लिये हुए हैं. इसी रेड के दौरान I-PAC के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जायेंगे. बता दें कि लगभग ढाई साल से प्रशांत किशोर TMC के लिए गोवा में रणनीति तैयार कर रहे  हैं.

गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने हैं हाल ही में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दावा किया था कि उनके अकाउंट से ‘one man one post’ को लेकर कुछ पोस्ट शेयर की गई थी. इस पोस्ट के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई. पिछले साल की जून में इस पोस्ट की पहल को शुरू किया गया था. तब i-pac कंपनी ने इसे स्वीकृति दी थी और कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया था.

ममता बनर्जी ने इस समर्थन की पैरवी लेते हुए कोलकाता निकाय चुनावों के लिए Forbad Hakim का टिकट काटा था और ममता बनर्जी ने इसका समर्थन भी किया था. अब पार्टी के अंदर ‘one man one post’ को लेकर कई सवाल भी खड़े हुए हैं. इस विवाद पर i-pac ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसी भी नेता की डिजिटल प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. जो भी ऐसे दावे कर रहा है उसे या तो जानकारी नहीं है या फिर वह झूठ बोल रहा है.

Leave a Reply