Saturday, May 2, 2026
Uncategorized

बारह हजार करोड़ का घोटाला पकड़ाया पीपुल्स ग्रुप का

ईडी की टीम ने गुरुवार सुबह चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे पीपुल्स समूह के पांच ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में विदेशी मुद्रा के लेनदेन से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी सामने आना बताया जा रहा है। करीब 16 गाड़ियों से भोपाल पहुंची मुंबई की टीम ने सबसे पहले मालवीय नगर स्थित अस्पताल पर छापा मारा और दोपहर में निशातपुरा एवं करोंद स्थित अस्पताल एवं अन्य ठिकानों पर सर्चिंग शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में विदेशी मुद्रा के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज टीम को मिले हैं। देर रात तक ईडी की कार्रवाई जारी थी।

]

सूत्रों के अनुसार ईडी मुंबई की टीम बुधवार देर रात इंदौर पहुंची और गुरुवार अलसुबह भोपाल पहुंच गई। टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। समूह के उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों के मकानों में भी सर्चिंग की गई है। ईडी को मिली शिकायत में बताया गया है कि 15 कंपनियों में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक विदेशी धन लगाया गया है। इस मामले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत कंपनियों के संचालकों के खिलाफ जल्द प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। टीम समूह के मालिक से पूछताछ कर रही है।

भोपाल से बड़ी खबर: पीपुल्स ग्रुप पर ईडी की रेड, 50 गाड़ियों से आई टीम एक साथ 5 ठिकानों पर कर रही सर्चिंग

पीपुल्स ग्रुप के भोपाल के ठिकानों पर ED (Enforcement Directorate) ने रेड की है, आज सुबह-सुबह बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। बता दें कि इस दौरान ईडी के अधिकारियों की टीम  पीपुल्स समाचार (न्यूज पेपर) के कार्यालय और कालेज के साथ-साथ अन्य ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है।

भोपाल में पीपुल्स ग्रुप पर ED की रेड:15 कंपनियों में 12 हजार करोड़ रुपए खपाए, ग्रुप के डायरेक्टरों पर होगा केस

पीपुल्स ग्रुप के भोपाल के ठिकानों पर गुरुवार को ED (Enforcement Directorate) मुंबई की टीम ने रेड की है। मुंबई से आई ED की टीम ग्रुप के 5 ठिकानों पर सर्च कर रही है। विदेशी फंडिंग के साथ फाइनेंशियल गड़बड़ी के आरोपों की जांच की। टीम इससे जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है, कुछ दस्तावेज जब्त भी किए हैं। टीम ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में बड़ी फाइनेंशियल गड़बड़ी होने की बात सामने आ रही है।

मुंबई की टीम बुधवार को देर रात इंदौर पहुंची। इंदौर से 15 से 16 गाड़ियां हायर कर टीम भोपाल के लिए रवाना हुई। देर रात 1 बजे टीम ने पीपुल्स ग्रुप के करोंद निशातपुरा स्थित ठिकानों पर सर्चिंग की। इसके बाद सुबह 6 बजे से मालवीय नगर स्थित अखबार के दफ्तर में सर्च किया। ग्रुप के कर्ताधर्ताओं के घरों में भी जांच चल रही है। टीम ने जो दस्तावेज बरामद किए हैं, उनकी फोटोकॉपी कराई गई है। जहां-जहां सर्च जारी है, वहां टीम किसी को अंदर आने नहीं दे रही।

पीपुल्स ग्रुप के जिन ठिकानों पर ED कार्रवाई कर रही है, वहां किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
पीपुल्स ग्रुप के जिन ठिकानों पर ED कार्रवाई कर रही है, वहां किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

15 कंपनियों में 12 हजार करोड़ से अधिक विदेशी धन खपाया

सूत्रों के अनुसार अब तक जांच में ईडी ने ग्रुप की 15 कंपनियों के दस्तावेज खंगाले हैं। इन कंपनियों में अनैतिक तरीके से 12 हजार करोड़ से अधिक के विदेशी धन का हेरफेर किया गया है। जल्द ही कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ मनीलांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। सूत्रों की मानें, तो ग्रुप से जुड़ी रुचि विजयवर्गीय रेड पड़ते ही गायब हो गई हैं। वहीं, रुचि के पति अंबरीश शर्मा से ईडी पूछताछ करने में जुटी है। वह भी विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पासपोर्ट रद्द होने की वजह से वह नहीं भाग सका। अंबरीश व्यापमं घोटाले का भी आरोपी रहा है।

ग्रुप की कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ केस दर्ज होगा
पीपुल्स फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड, LIVETT इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, PG इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस, एक्सप्लोर नेचुरल रेसोर्स सर्विस-सप्लाई प्राइवेट लिमिटेड, अन्नया साइन एंड मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड, RADIUS ईवेंट एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. पीपुल्स आर्ट कल्चर एंड एजुकेशन, हर्षवर्धमन इंडस्ट्रीज, EQUATOR फाइनेंशियल एडवाइजरी कंसल्टेंसी प्रा. लिमिटेड, PGH इंटरनेशनल प्राइवेट लि. पीपुल्स मेगा ट्री बिल्डर्स प्रालि, SAR हॉस्पिटेलिटी सर्विस, SIMPLY नेचुरल हेल्थकेयर, MYWAY आयुर्वेद कंपनी के दस्तावेजों की जांच की है। सूत्रों की मानें तो अब तक 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक विदेशी धन का अनैतिक तरीके से निवेश पाया गया है। जांच एजेंसी अभी सिर्फ दस्तावेजों को बरामद कर रही है। बाद में इसकी जांच करेगी।

ईडी की टीम ने कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी कराई है।
ईडी की टीम ने कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी कराई है।
नेहा विजयवर्गीय 5 कंपनियों में डायरेक्टर है। वहीं, एक में डेजिग्नेटेड पार्टनर हैं।
नेहा विजयवर्गीय 5 कंपनियों में डायरेक्टर है। वहीं, एक में डेजिग्नेटेड पार्टनर हैं।
अंबरीश शर्मा की पत्नी रुचि विजयवर्गीय पांच कंपनियों में डायरेक्टर हैं।
अंबरीश शर्मा की पत्नी रुचि विजयवर्गीय पांच कंपनियों में डायरेक्टर हैं।

Leave a Reply