अर्शदीप सिंह को बदनाम करने की PAK साजिश का खुलासा, सरकार ने Wikipedia के अधिकारियों को किया तलब
Arshdeep Singh’s Wikipedia Page Vandalised: रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान अर्शदीप ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर वो यूजर्स के निशाने पर हैं। इसी का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने अर्शदीप के वीकिपीडिया पेज को एडिट कर घटिया साजिश रची।
आईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया के अधिकारियों को किया तलबएक सरकारी अधिकारी बताया कि, “ये मुद्दा बहुत गंभीर है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हम इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम विकिपीडिया के अधिकारियों से पूछेंगे कि इस तरह के संपादन को कुछ समय तक कैसे रहने दिया जा सकता है।”
अर्शदीप के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़
विकिपीडिया पेज से की गई छेड़छाड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अर्शदीप सिंह विकिपीडिया के एडिटिड पेज में एक अज्ञात यूजर ने ‘भारत’ की जगह खालिस्तानी शब्द लिख दिया था।
दरअसल, अर्शदीप ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था और इस भारत की हार के लिए टर्निंग पॉइंट बताया जा रहा था। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर थे। ऐसे में पाकिस्तान ने अपनी नापाक साजिश के तहत खालिस्तानी प्रोपेगेंडा चलाना शुरू कर दिया।






