Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान पर हमला ,40 मारे

काबुल: पाकिस्तानी वायु सेना (Pakistan AIr Force Airstrike) ने पहली बार अफगानिस्तान के अंदर घुसकर हवाई हमला PAF Airstrike in Afghanistan) किया है। इस हमले में 41 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें कई मासूम बच्चे शामिल हैं। यह एयरस्ट्राइक एक दिन पहले ही उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले (Attack on Pakistan Army) के बाद अंजाम दी गई है। तालिबान (Taliban News) की तरफ से पाकिस्तानी वायु सेना के सीमा का उल्लंघन कर अंदर घुसकर हमला करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh News) ने पाकिस्तानी वायु सेना के इस हमले को लेकर इस्लामिक अमीरात सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

सालेह ने तालिबान को बताया पाकिस्तान की कठपुतली
अमरुल्लाह सालेह ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तान ने काबुल में एक कठपुतली सरकार को स्थापित किया है। यही कारण है कि पाकिस्तानी सैन्य मुख्यालय अफगानिस्तान के अंदर उड़ान भरने और बम गिराने को लेकर संकोच भी नहीं कर रहा। इतिहास में पहली बार पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान के अंदर घुसकर हवाई हमले को अंजाम दिया है। हालांकि टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) दोहा में कार्यालय खोलकर अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए बातचीत जारी रखना चाहता है।

Afghanistan Crisis: पाकिस्तानी स्नाइपर्स के साथ सैकड़ों तालिबानी लड़ाके पंजशीर में घुसे, सालेह का दावा- Pak सेना ने लगाए टेंट
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक पर तालिबान ने साधी चुप्पी
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने टीटीपी के घरों को निशाना बनाकर अफगान क्षेत्र के अंदर कई हमले किए हैं। पहली बार पाकिस्तानी वायु सेना का इस्तेमाल अफगानिस्तान के अंदर किया गया है, लेकिन काबुल की कठपुतली सरकार कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकती है। इससे पहले भी अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान सरकार पर पाकिस्तान के इशारों पर चलने का आरोप लगाया था। तालिबान शासन आने के बाद से अमरुल्लाह सालेह अंडरग्राउंड हैं।

बॉर्डर पर पाकिस्तान से क्यों उलझ रहा तालिबान? पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने समझाया ‘खेल’
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दो इलाकों पर किया हवाई हमला
टोलो न्यूज ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात पूर्वी कुनार और दक्षिणपूर्वी खोस्त प्रांतों में दो क्षेत्रों में हवाई हमले किए। पाकिस्तान के विमानों ने कुनार में शिल्टन इलाके और खोस्त के स्पराई जिले के एक इलाके को निशाना बनाया। इन हमलों में कई नागरिक हताहत हुए हैं। कुनार में स्थानीय अधिकारियों ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन खोस्त सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने इन हमलों में हताहतों की संख्या को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
तालिबान ने गलती से इस दुश्मन देश में भेज दी बड़ी रकम, वापस मांगा तो जवाब मिला- बिलकुल नहीं
कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की आशंका
खोस्त में रहने वाले वजीरिस्तान के एक आदिवासी बुजुर्ग ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के विमानों ने इलाके में वजीरिस्तान प्रवासियों के शिविर को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए या घायल हो गए। हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार यह संख्या 41 तक पहुंच चुकी है। इस बीच, कुनार में प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रांत में पाकिस्तानी बलों के हवाई हमले में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। पाकिस्तानी सरकार और अफगान विदेश मंत्रालय ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply