Saturday, September 26, 2026
Uncategorized

मुनव्वर राना कुत्ते की जात,कुमार विश्वास की साफ बात

सपा सांसद शफीकुर्रहमान और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना नोमानी के बाद उर्दू शायर मुनव्वर राणा ने तालिबानी राग अलापा है, मुनव्वर राणा का कहना है कि तालिबानी आतंकवादी नहीं हैं, तालिबान के लोग बुरे नहीं हैं, मुनव्वर राणा के इस बेहूदे बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर गालियाँ पड़ रही हैं, वहीँ कुमार विश्वास ने भी बिना नाम लिए तालिबान प्रेमियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुत्ते की जात पहचानी गई..

मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, वहशी लफ़ंगों के समूहों द्वारा हज़ार साल तक अनवरत किए आक्रमणों से जब हमारा कोई कुछ न उखाड़ पाया तो दो घर दूर के पड़ोसी के यहाँ उनके जानवर-छाप छोकरों के उत्पात से हमारे देश का भला क्या बिगड़ेगा। इसलिये कह रहा हूँ कि ज़्यादा दिमाग़ न लगाइए। अगर पड़ोस के घर में मची अफ़रातफ़री के कारण, ज़िंदगी भर आपसे इज़्ज़त पाने वाले और आपके घर में रह रहे, बदबूदार सोच से भरे किसी जाहिल शख़्स का पर्दाफ़ाश हो रहा है तो शोक नहीं, शुक्र मनाइए कि दो पैसे की प्याली गई (वो भी पड़ोसियों की) पर कुत्ते की जात पहचानी गई..

आपको बता दें कि तालिबान के आतंकी नेटवर्क पर मुनव्वर राना ने कहा कि आतंकी तो आप कह रहे हैं ना। आप खुल्लमखुल्ला यह कहते हैं कि हर मुसलमान आतंकी नहीं होता लेकिन हर आतंकी मुसलमान होता है। आपके यहां तो आतंकी की परिभाषा निकाली ही नहीं गई है कि कौन आतंकी है कौन आतंकी नहीं है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर मुनव्वर राणा ने कहा, तालिबान ने सही किया है। अपनी जमीन पर कब्जा तो किसी भी तरह से किया जा सकता है।

Leave a Reply