Thursday, April 30, 2026
Uncategorized

खुल गया हत्याकांड: 6 गिरफ्तार,1 फोन नम्बर 096436…., पर रच पूरा कांड

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है और एक बदमाश शाहरुख ने साजिश के मास्टरमाइंड का नाम बताया है. बता दें कि मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और लगातार उनसे पूछताछ कर रही है.

गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी हत्या की सुपारी

गिरफ्तार किए गए बदमाश शाहरुख ने पूछताछ में बताया है कि उसे गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई (Goldy Brar and Lawrence Bishnoi) ने हत्या की सुपारी दी थी. शाहरुख ने बताया कि उसने भोला और सोनू काजल के साथ सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के गांव की रेकी भी की थी.

सिग्नल ऐप से गोल्डी के संपर्क में था शाहरुख

बदमाश शाहरुख ने ये भी बताया है कि वो गोल्डी बरार से सिग्नल ऐप से संपर्क करता था. शाहरुख का फोन इस वक्त दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पास है, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि फोन की जांच के बाद कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं.

पूछताछ में शाहरुख ने बताए 8 लोगों के नाम

पुलिस पूछताछ में शाहरुख ने 8 लोगों के नाम बताए हैं. ये नाम हैं- गोल्डी बरार, लॉरेन्स बिश्नोई, सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर सचिन, जग्गू भगवानपुरिया, अमित काजला, सोनू काजल, सतेंदर काला, अजय गिल. इसके साथ ही उस मोबाइल नंबर का पता चला है जिसके जरिए लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल से अपने लोगों के संपर्क में था… ये मोबाइल नंबर है 96436*****.

मूसेवाले की सुरक्षा कम करने की होगी जांच

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं. भगवंत मान ने कहा है कि किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाब के डीजीपी वीके भवरा के बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है. सीएम ने इस मामले को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने के लिए आग्रह किया है.

Leave a Reply